फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news: Girl beaten on Park Road case viral on social media

लखनऊः पार्क रोड पर युवती की पिटाई, मामला सोशल मीडिया पर वायरल, दो हिरासत में

Sat, 23 Jan 2021 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूजडेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूजडेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Jan 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Lucknow news: Girl beaten on Park Road case viral on social media
इस मामले में दो लोग हिरासत में लिए गए हैं... - फोटो : amar ujala

हजरतगंज थाना क्षेत्र के पार्क रोड स्थित सिविल अस्पताल के सामने शुक्रवार देर रात साढ़े 12 बजे के करीब एक युवती को कुछ लोगों ने पीट दिया। सड़क पर हुई पिटाई और चीख पुकार से आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए।

विज्ञापन


वहीं उधर से गुजर रहे एसीपी चौक ने युवती को थाने भिजवाया और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचते ही युवती ने बयान बदलते हुए हमलावरों को अपना भाई और पति बताया। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


 प्रभारी निरीक्षक श्याम  बाबू शुक्ला के मुताबिक एक युवती पार्क रोड से जा रही थी। उसने दो लोगों पर आरोप लगाया कि उसे मारा-पीटा गया है। एसीपी चौक आईपी सिंह ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेजा है। वहीं युवती से पूछताछ के बाद थाने में पता चला कि पकड़े गए युवकों में एक उसका भाई और दूसरा पति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती थाने में पहुंचने के बाद बोली कि वह गिर गई थी। उसे पता नहीं चला और उसने पिटाई का आरोप लगाया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। वहीं युवती को प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed