{"_id":"6542645f11edae06d40adf55","slug":"lucknow-news-girl-accused-of-indecency-scuffle-with-mother-who-went-to-complain-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : युवती से अभद्रता का आरोप, शिकायत करने गई मां से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : युवती से अभद्रता का आरोप, शिकायत करने गई मां से हाथापाई
Wed, 01 Nov 2023 08:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 01 Nov 2023 08:15 PM IST
सार
लखनऊ में जानकीपुरम में युवती के कालेज जाने आने के दौरान तीन युवकों द्वारा अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां जब शिकायत करने आरोपी के घर गई तो आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर मां, बेटे और उसके दोस्त पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ में जानकीपुरम में युवती के कालेज जाने आने के दौरान तीन युवकों द्वारा अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां जब शिकायत करने आरोपी के घर गई तो आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर मां, बेटे और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। हमले में दोस्त जख्मी हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने आरोपी हर्षित शुक्ला, दिवाकर शुक्ला और आयुष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकीपुरम निवासी एक महिला के मुताबिक उसकी 19 वर्षीय बेटी को कालेज में आते जाते समय जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी हर्षित शुक्ला, दिवाकर शुक्ला एवं आयूष अभद्र टिप्पणी करते है। आरोपी घर में किरायेदार के आठ वर्षीय बेटे को डराकर और धमकाकर बेटी की जानकारी और तस्वीरे मांगी। तस्वीर न देने पर आरोपियों ने मासूम को मारा और चेन से बांध दिया। युवती के मां ने बताया कि जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह अपने बेटे और उसके मित्र व आठ वर्षीय मासूम की मां के साथ हर्षित शुक्ला के घर उसके माता पिता को बताने गई।
विज्ञापन
आरोप है कि हर्षित शुक्ला ने अपने मित्रो के साथ आकर मेरे बेटे के मित्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने सिर पर किसी धारदार वस्तु से प्रहार से उसका सिर चोटिल हो गया।आरोपियों ने पीड़िता और मासूम की मां के साथ भी हाथापाई और अभद्रता की। इंस्पेक्टर गुडंबा नितीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला छेड़छाड़ का नहीं है। एक युवक ने युवती का नंबर मांगा गया था। जिसको लेकर युवती के परिजन युवक के घर गए थे। जहां विवाद में हाथ का कड़ा लगने से युवक को चोट लगी है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन