फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Four main maids suspended on charges of corruption, complaint of selling nutritious food in the

Lucknow News : भ्रष्टाचार के आरोप में चार मुख्य सेविका निलंबित, पोषाहार बाजार में बेचने की शिकायत पर गिरी गाज

Tue, 13 Dec 2022 09:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Dec 2022 09:20 PM IST
सार

सभी पर पोषाहार के दुरूपयोग के आरोप में कार्रवाई की गई है। प्रयागराज के मामले की जांच मुख्यालय में तैनात उप निदेशक (पोषण एवं स्वास्थ्य) को और गाजीपुर के मामले की जांच राज्य पोषण मिशन मुख्यालय के बाल विकास परियोजना अधिकारी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Lucknow News: Four main maids suspended on charges of corruption, complaint of selling nutritious food in the

विस्तार

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रूख अपनाते हुए नवनियुक्त निदेशक आईसीडीएस सरनीत कौर ब्रोका ने चार मुख्य सेविकाओं को निलंबित कर दिया है। इनमें शामिल साधना शुक्ला (प्रभारी सीडीपीओ), आशा देवी और सुशीला देवी प्रयागराज के होलागढ़ ब्लाक में तैनात हैं, जबकि सोना सिंह (प्रभारी सीडीपीओ) की तैनाती गाजीपुर के सदर ब्लाक में है।

विज्ञापन


सभी पर पोषाहार के दुरूपयोग के आरोप में कार्रवाई की गई है। प्रयागराज के मामले की जांच मुख्यालय में तैनात उप निदेशक (पोषण एवं स्वास्थ्य) को और गाजीपुर के मामले की जांच राज्य पोषण मिशन मुख्यालय के बाल विकास परियोजना अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


निदेशक आईसीडीएस द्वारा जारी निलंबन आदेश के मुताबिक साधना शुक्ला, सुशीला देवी और उसके पुत्र शेरू के अलावा शासा देवी द्वारा बहुत दिनों से होलागढ़ ब्लाक के लिए मिले पोषाहार केरूप में मिले दाल, तेल, चना और गेंहू की दलिया आदि प्रतापगढ़ ले जाकर बाजार में बेचने का धंधा किया जा रहा था। इसका खुलासा होने पर विभाग द्वारा प्रारंभिक जांच कराई गई तो शिकायत सही पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पिछले दिनों प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ में चारों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। लेकिन स्थानीय स्तर पर मामले को काफी दिनों तक दबाये रखा गया। इस बीच नई निदेशक ने कार्यभार ग्रहण किया तो उनके संज्ञान में मामला आया। इस पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया है। साथ ही साधना को वहां से हटाकर बांदा, आशा को बदायूं और सुशीला को मेरठ डीपीओ कार्यालय से संबंध कर दिया है।

शादी के नाम पर घर ले गई पोषाहार
आईसीडीएस मुख्यालय को गाजीपुर केडीएम द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक सदर ब्लाक की प्रभारी सीडीपीओ और मुख्य सेविक सोना सिंह ने लिपिक के शादी के नाम पर पोषाहार के रूप में प्राप्त कई क्विंटल दाल और रिफाइन तेल की वसूली करकेघर ले गईं। उन्होंने ब्लाक के अधीन सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से दो-दो पैकेट दाल और रिफाइन तेल इकट्ठा कराया था।


इसके लिए उसने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वाट्सएप पर मैसेज भी भेजा था। इसके आधार पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार से शिकायतों की जांच कराई गई थी, जिसमें सोना पर लगे आरोपों की पुष्टि होने पर निदेशक आईसीडीएस ने उसे निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें जिला कार्यक्रम अधिकारी अमेठी के कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed