{"_id":"641c6477519bc1264807821f","slug":"lucknow-news-five-new-corona-patients-were-found-in-the-city-cases-increased-after-holi-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : शहर में कोरोना के पांच नए मरीज मिले, होली बाद से बढ़े केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : शहर में कोरोना के पांच नए मरीज मिले, होली बाद से बढ़े केस
Thu, 23 Mar 2023 08:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 23 Mar 2023 08:08 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया इंदिरा नगर व एनके रोड व कैसरबाग रेडक्रॉस सीएचसी में एक-एक मरीज मिला है। चिनहट में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी मरीज हल्के लक्षण वाले हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहर में कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग इलाकों से पांच नए मरीज मिले। राहत की बात यह है किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आई है। सभी मरीज होम आईसोलेशन में है। टीम जरिए उनकी सेहत की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया इंदिरा नगर व एनके रोड व कैसरबाग रेडक्रॉस सीएचसी में एक-एक मरीज मिला है। चिनहट में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी मरीज हल्के लक्षण वाले हैं। अस्पताल में दिखाने या दूसरी वजह से जांच कराने पर पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ.मनोज के मुताबिक, होली के बाद मिलना-जुलना बढ़ा। यह कोविड मामलों में बढ़ोत्तरी की एक वजह हो सकती है। राहत की बात यह है कि मरीजों में किसी भी प्रकार के गंभीर लक्षण नहीं है। मरीज के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। बताया कोविड को लेकर सतर्कता बेहद जरूरी है। बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं व पुरानी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को अधिक सर्तक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन