फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Fisheries Minister announces, 7th Pay Commission will be applicable to the employees of Fisheri

Lucknow News : मत्स्य मंत्री ने की घोषणा, मत्स्य विकास निगम के कर्मचारियों का लागू होगा सातवां वेतन आयोग

Wed, 07 Sep 2022 09:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Sep 2022 09:27 PM IST
सार

सहकारिता भवन स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित अधिवेशन में कर्मचारियों ने समस्याएं गिनाते हुये निगम में अभी तक पाचवां वेतन आयोग लागू होने की बात कही। कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री से निगम में सातवां वेतन आयोग लागू करने के साथ ही कर्मचारियों के नियमितीकरण की भी मांग उठाई।

विज्ञापन
Lucknow News : Fisheries Minister announces, 7th Pay Commission will be applicable to the employees of Fisheri
डॉ. संजय कुमार निषाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के वार्षिक अधिवेशन में बुधवार को मत्स्य मंत्री डाॅ. संजय कुमार निषाद ने मत्स्य विकास निगम के कर्मचारियों के लिये सातवां वेतन आयोग लागू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों की लंबित सभी समस्याओं को जल्द ही निराकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन


सहकारिता भवन स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित अधिवेशन में कर्मचारियों ने समस्याएं गिनाते हुये निगम में अभी तक पाचवां वेतन आयोग लागू होने की बात कही। कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री से निगम में सातवां वेतन आयोग लागू करने के साथ ही कर्मचारियों के नियमितीकरण की भी मांग उठाई। कर्मचारियों की मांगों पर अधिवेशन में मुख्य अतिथि के तौर मौजूद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मत्स्य विकास निगम कर्मचारियों के लिये सातवां वेतन आयोग लागू करने की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग में इसी सप्ताह से ही सातवां वेतन आयोग लागू करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों की मांग पर निगम के 19 कर्मचारियों का नियमितीकरण किये जाने का भी आश्वासन दिया। इससे पहले उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के महामंत्री महेन्द्र वर्मा, मत्स्य विभाग मिनिस्टीरियल सेवा संघ के अध्यक्ष मयंक राज सक्सेना, महामंत्री रामप्रकाश, राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री राजेश सिंह आदि कर्मचारी नेताओं ने मत्स्य विकास निगम के कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को अधिवेशन में रखा। कार्यक्रम का संचालन रामप्रकाश ने किया। इस मौके पर मत्स्य विकस निगम अध्यक्ष रमाकांत निषाद मुख्य महाप्रबंधक एनएस रहमानी प्रबंधक पूजा रमन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed