{"_id":"6063d8befc4e4a06ba2d8066","slug":"lucknow-news-fire-in-chinhat-near-bbd-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : चिनहट के बीबीडी कॉलेज के पास आधा दर्जन दुकानों में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : चिनहट के बीबीडी कॉलेज के पास आधा दर्जन दुकानों में लगी भीषण आग
Wed, 31 Mar 2021 12:33 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क. अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क. अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
आग...
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके के बीबीडी कॉलेज के पास मंगलवार रात करीब तीन बजे भीषण आग लग जाने से करीब आधा दर्जन दुकानों में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की जानकारी पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
बांस की दुकान में काम करने वाले प्रत्यक्षदर्शी भोला सिंह के मुताबिक रात करीब तीन बजे रजाई गद्दे की दुकान में आग लग गई और देखते ही देखते पास की छह दुकानों में फैल गई। आग बुझाने में करीब चार घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
आग से अनिल सिंह की रजाई गद्दे की दुकान, जुनैद की बांस की दुकान, पंचम की मछली की दुकान, लकी के फर्नीचर की दुकान और पास मौजूद ढाबे का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज हवाएं चलने के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आग बुझाने में दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन