{"_id":"658458bdec5f3967f9043c09","slug":"lucknow-news-fir-of-rape-against-dayanand-muni-of-udasin-ashram-case-registered-in-chinhat-police-station-on-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : उदासीन आश्रम के दयानंद मुनि पर दुष्कर्म की एफआईआर, कोर्ट के आदेश पर चिनहट थाने में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : उदासीन आश्रम के दयानंद मुनि पर दुष्कर्म की एफआईआर, कोर्ट के आदेश पर चिनहट थाने में केस दर्ज
Thu, 21 Dec 2023 08:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 21 Dec 2023 08:54 PM IST
सार
अयोध्या निवासी युवती के मुताबिक एक समारोह में दयानंद मुनि से उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। युवती का आरोप है कि दयानंद ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोंडा के मनकापुर स्थित उदासीन आश्रम के दयानंद मुनि पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में चिनहट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। युवती का आरोप है कि विरोध पर दयानंद मुनि ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
अयोध्या निवासी युवती के मुताबिक एक समारोह में दयानंद मुनि से उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। युवती का आरोप है कि दयानंद ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आश्वासन दिया कि वह उनसे शादी करेगा। इस वजह से वह करीब छह महीने से अपना घर छोड़कर अलग रह रही थीं। इस बीच दयानंद ने छह अगस्त को उन्हें चिनहट इलाके में मिलने के लिए बुलाया। यहां पर वह एक मकान में ले गया। युवती के मुताबिक वहां उन्होंने शादी के लिए कहा तो दयानंद भड़क गया। दुष्कर्म कर मारपीट की।
दूसरे दिन पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तब कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपों के क्रम में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।