फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: FCI worker crushed by speeding vehicle on Shaheed Path, two youths died in another accident

Lucknow News : शहीद पथ पर एफसीआई कर्मी को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, एक अन्य हादसे में दो युवकों की मौत

Thu, 30 Nov 2023 06:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 30 Nov 2023 06:15 PM IST
सार

चिनहट इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े पांच बजे अयोध्या हाईवे जाने वाली रोड पर स्थित आदर्श ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने 35 वर्षीय एक युवक को टक्कर मार दी। युवक गाड़ी में फंस गया और काफी दूर तक घसीटता हुआ चला गया।

विज्ञापन
Lucknow News: FCI worker crushed by speeding vehicle on Shaheed Path, two youths died in another accident
demo pic

विस्तार

शादी से घर लौट रहे एफसीआई कर्मी को अज्ञात वाहन ने पीजीआई इलाके में बुधवार देर रात टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं मड़ियांव इलाके में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


आलमबाग के आजादनगर इलाके में गोंडा एफसीआई में कार्यरत अनुभव (28) रहते थे। बुधवार की रात वो एक मित्र की शादी में शामिल होने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय रात 1:30 बजे पीजीआई उतरेठिया के पास शहीद पथ पर उनकी स्कूटी में किसी तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस उनको अपेक्स ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास से मिले सामान की मदद से पुलिस ने उनकी पहचान कर खबर परिजनों को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुभव परिवार का इकलौता बेटा था। इसके अलावा मड़ियांव के भिठौली चौराहे से आईआईएम जाने वाली रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन ने एक 45 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान का प्रयास किया पर पहचान नहीं हो सकी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, घसीटता हुआ चला गया
चिनहट इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े पांच बजे अयोध्या हाईवे जाने वाली रोड पर स्थित आदर्श ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने 35 वर्षीय एक युवक को टक्कर मार दी। युवक गाड़ी में फंस गया और काफी दूर तक घसीटता हुआ चला गया। गाड़ी में फंसने की वजह से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची चिनहट पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर पहचान नहीं हो सकी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से गाड़ी के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed