{"_id":"6544891389d4fae5d60ca8d2","slug":"lucknow-news-energy-minister-ak-sharma-said-nine-percent-reduction-in-line-loss-in-the-state-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा, प्रदेश में लाइन लॉस में नौ फीसदी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा, प्रदेश में लाइन लॉस में नौ फीसदी की कमी
Fri, 03 Nov 2023 11:16 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:16 AM IST
सार
प्रदेश में सालभर में बिजली क्षरण (लाइन लॉस) में करीब नौ फीसदी की कमी आई है। इसी तरह राजस्व संग्रह में 20 फीसदी की बढोतरी हुई है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश में सालभर में बिजली क्षरण (लाइन लॉस) में करीब नौ फीसदी की कमी आई है। इसी तरह राजस्व संग्रह में 20 फीसदी की बढोतरी हुई है। इसी तरह हर दिन एक हजार ट्रांसफार्मर बदल कर उपभोक्ताओं को राहत दी गई। यह जानकारी ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को अनवरत विद्युत आपूर्ति देने के साथ ही करीब 41 हजार किलोमीटर लंबाई के जर्जर तार बदल कर नई बंच केबल लगाई गई है। पिछले माह 90 हजार नये खंभे भी लगाए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 31.19 प्रतिशत की तकनीकी एवं वाणिज्य हानियां दर्ज की गयी थी, जो कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 में नौ प्रतिशत से ज्यादा घटकर 22.01 प्रतिशत ही रह गई हैं।
विज्ञापन
बिजनेस प्लान के तहत पांच हजार करोड़ रूपये और नगरों में विद्युत व्यवस्था के सुधार के लिए एक हजार करोड़ रूपये के कार्य कराये जा रहे हैं। इस प्रकार कुल 23 हजार करोड़ रूपये से जर्जर तार, खंभों को बदलने के साथ ही ट्रांसफार्मर बदलने व उच्चीकृत करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बिजली की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए जवाहरपुर और ओबरा में 660 मेगावाट की दो यूनिट (1320 मेगावाट) तैयार होकर ऊर्जाकृत हो गई हैं। वहीं ओबरा में एनटीपीसी के साथ 1600 मेगावाट की यूनिट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन