{"_id":"6579d5b32efb8fc97d0f7595","slug":"lucknow-news-due-to-fear-of-bull-elders-and-youth-sat-on-the-tree-for-three-hours-village-people-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सांड़ के डर से तीन घंटे पेड़ पर बैठे रहे बुजुर्ग व युवक, गांव के लोगों ने...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सांड़ के डर से तीन घंटे पेड़ पर बैठे रहे बुजुर्ग व युवक, गांव के लोगों ने...
Wed, 13 Dec 2023 09:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 13 Dec 2023 09:33 PM IST
सार
लखनऊ में मलिहाबाद क्षेत्र के गांवों में एक छुट्टा सांड़ आतंक का पर्याय बना हुआ है। बुधवार को इसने तरौना गांव में खेत में काम कर रहे युवक व बुजुर्ग को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए दोनों पेड़ पर चढ़ गए और करीब तीन घंटे तक ऊपर ही बैठे रहे।
विज्ञापन
सांड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ में मलिहाबाद क्षेत्र के गांवों में एक छुट्टा सांड़ आतंक का पर्याय बना हुआ है। बुधवार को इसने तरौना गांव में खेत में काम कर रहे युवक व बुजुर्ग को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए दोनों पेड़ पर चढ़ गए और करीब तीन घंटे तक ऊपर ही बैठे रहे। जिद्दी सांड़ वहीं मंडराता रहा। इस बीच गांव के कुछ लोग उधर आते दिखे तो दोनों ने मदद की गुहार लगाई। इस पर गांव वालों ने लाठी लेकर दौड़ाया तो सांड़ भाग निकला। इसके बाद दोनों पेड़ उतर सके।
विज्ञापन
तरौना निवासी किसान हंसराज गांव के बाहर अपने खेत पर सुबह करीब 11.30 बजे काम कर रहे थे, तभी सांड़ ने खेत में घुस कर उन्हें दौड़ा लिया। हंसराज भागे तो सांड़ उनके पीछे लग गया। यह देख थोडी दूर पर अपने खेत में काम रहे गांव के ही बुजुर्ग किसान परशुराम ने हंसराज को पेड़ पर चढ़ने की सलाह दी और खुद भी पेड़ पर चढ़ गए। बुजुर्ग की सूझबूझ से दोनों की जान बच गई।
विज्ञापन
सहिजना में बुजुर्ग की ले ली थी जान
गुस्सैल सांड़ ने गत 26 अक्तूबर को सहिजना गांव निवासी बुजुर्ग फकीरे (70) की जान ले ली थी। फकीरे सुबह गांव के पास खेत में धान की फसल देखने गए थे। इसी दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया था और जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला था।
विज्ञापन