फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Dead body thrown on roadside after killing young man, tattoo is made on hand

Lucknow News : युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, हाथ पर बना है टैटू

Wed, 07 Sep 2022 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Sep 2022 08:18 PM IST
सार

सीसीटीवी कैमरे व आसपास के इलाके में पुलिस तलाश कर रही है। वहीं शव के हाथ पर टैटू बना हुआ है।

विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ में मड़ियांव के घैला रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर बुधवार दोपहर को सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवक का शव मिला। वहां से निकलने वाले लोगों ने देखा, कि बुरी तरह से चेहरा कुचल कर सड़क किनारे शव फेंका गया है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  साथ ही सीसीटीवी कैमरे व आसपास के इलाके में पुलिस तलाश कर रही है। वहीं शव के हाथ पर टैटू बना हुआ है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घैला रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित गैस गोदाम के पास सिर कुचला हुआ एक युवक का शव मिला। युवक के चेहरे और सिर से खून निकल रहा था। उसकी उम्र करीब तीस साल की थी। उसके शरीर पर धारीदार टीशर्ट, सफेद /ब्लू हाफ पैंट, नीले कलर की चप्पल थी। उसके दाहिने हाथ पर टैटू बना हुआ था। वहीं दाहिना पैर पतला था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आसपास के इलाके व जिलों व सीसीटीवी कैमरे की मदद से शिनाख्त की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मडियांव अनिल कुमार सिंह के मुताबिक मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाके में तस्वीर दिखा कर पड़ताल की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं पाई है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed