{"_id":"6318af3c8dad57757951beb6","slug":"lucknow-news-dead-body-thrown-on-roadside-after-killing-young-man-tattoo-is-made-on-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, हाथ पर बना है टैटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, हाथ पर बना है टैटू
Wed, 07 Sep 2022 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Sep 2022 08:18 PM IST
सार
सीसीटीवी कैमरे व आसपास के इलाके में पुलिस तलाश कर रही है। वहीं शव के हाथ पर टैटू बना हुआ है।
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ में मड़ियांव के घैला रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर बुधवार दोपहर को सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवक का शव मिला। वहां से निकलने वाले लोगों ने देखा, कि बुरी तरह से चेहरा कुचल कर सड़क किनारे शव फेंका गया है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे व आसपास के इलाके में पुलिस तलाश कर रही है। वहीं शव के हाथ पर टैटू बना हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घैला रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित गैस गोदाम के पास सिर कुचला हुआ एक युवक का शव मिला। युवक के चेहरे और सिर से खून निकल रहा था। उसकी उम्र करीब तीस साल की थी। उसके शरीर पर धारीदार टीशर्ट, सफेद /ब्लू हाफ पैंट, नीले कलर की चप्पल थी। उसके दाहिने हाथ पर टैटू बना हुआ था। वहीं दाहिना पैर पतला था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आसपास के इलाके व जिलों व सीसीटीवी कैमरे की मदद से शिनाख्त की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मडियांव अनिल कुमार सिंह के मुताबिक मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाके में तस्वीर दिखा कर पड़ताल की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं पाई है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन