{"_id":"62fd0e94149cd97cab703aac","slug":"lucknow-news-cng-png-became-cheaper-by-four-rupees-10-paise-new-rates-will-be-applicable-from-tomorrow-morn","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : चार रुपए 10 पैसे सस्ती हुई सीएनजी-पीएनजी, आज सुबह 6 बजे से लागू होंगी नई दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : चार रुपए 10 पैसे सस्ती हुई सीएनजी-पीएनजी, आज सुबह 6 बजे से लागू होंगी नई दरें
Thu, 18 Aug 2022 04:25 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Aug 2022 04:25 AM IST
सार
ग्रीन गैस कंपनी ने जो नई दरें जारी की हैं उसके तहत अब बृहस्पतिवार से लखनऊ व उन्नाव में सीएनजी की कीमत प्रति किलो कीमत 96 रुपए 10 पैसा की जगह 92 रुपए रुपए प्रति किलो होगी।
विज्ञापन
cng
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीएनजी और पीएनजी की कीमत में चार रुपए की कमी हुई है। काफी समय बाद यह पहला मौका है जब गैस कीमत में कम होने की खबर आई। कीमत में कमी बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से लागू होगी। इसको लेकर ग्रीन गैस कंपनी की ओर से आदेश भी जारी कर दिय गया है।
विज्ञापन
ग्रीन गैस कंपनी के अधिकारी प्रवीन सिंह ने बताया कि सीएनजी की घरेलू आपूर्ति बढ़ने से कीमत में कमी आई है। ग्रीन गैस कंपनी ने जो नई दरें जारी की हैं उसके तहत अब बृहस्पतिवार से लखनऊ व उन्नाव में सीएनजी की कीमत प्रति किलो कीमत 96 रुपए 10 पैसा की जगह 92 रुपए रुपए प्रति किलो होगी। अयोध्या में 97 रुपए 55 की बजाए 93 रुपए 45 पैसा प्रति किलो हो गई। इसके अलावा घरेलू गैस पीएनजी की कीमत भी चार रुपए कम होकर 56 रुपए 20 पैसे की जगह 52 रुपए 20 पैसे होगी।
विज्ञापन