{"_id":"63500702cca6ba09803c5698","slug":"lucknow-news-cm-gave-instructions-for-cut-free-power-supply-from-dhanteras-to-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : धनतेरस से दिवाली तक कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति के सीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : धनतेरस से दिवाली तक कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति के सीएम ने दिए निर्देश
Wed, 19 Oct 2022 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 19 Oct 2022 07:48 PM IST
सार
फील्ड के अधिकारियों को समय से अनुरक्षण आदि का काम कराकर आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर रखने के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में धनतेरस से दिवाली तक कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति की जाएगी। दिवाली के मौके पर सभी क्षेत्रों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पावर कार्पोरेशन तैयारियों में जुटा है। फील्ड के अधिकारियों को समय से अनुरक्षण आदि का काम कराकर आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर रखने के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि प्रकाश पर्व दिवाली पर राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को धनतेरस से लेकर दिवाली तक कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति का फैसला किया है। पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने सभी बिजली कंपनियों (डिस्कॉम) के प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंताओं सहित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सभी क्षेत्रों को कटौतीमुक्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सावधानी बरतें। स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति में आने वाले अवरोधों को कम से कम समय में ठीक करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पहले से कर ली जाएं।
विज्ञापन
कार्पोरेशन प्रबंधन की ओर से इस संबंध में डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि सभी वितरण ट्रांसफार्मरों का सुरक्षात्मक अनुरक्षण करा लिया जाए। ट्रांसफार्मरों में तेल की स्थिति, लोड बैलेसिंग, उचित क्षमता के फ्यूज एवं अर्थिंग आदि की जांच कराकर कमियां दूर करा ली जाएं ताकि त्योहार के दिन समस्या न खड़ी हो।
विज्ञापन
त्योहारों के मद्देनजर डिस्कॉम तथा जिले स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित करके निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर लेने को कहा गया है। अप्रत्याशित ब्रेकडाउन होने की स्थिति में जल्द से जल्द आपूर्ति चालू करने के लिए पर्याप्त संख्या में मरम्मत गैंगों की पूर्व से ही व्यवस्था करने को भी कहा गया है। ओवरलोडेड ट्रांसफार्मरों की जांच कराकर आवश्यकतानुसार मांग के अनुसार ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।