फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Clashes between electrical engineers after the strike, filing reports against each other

Lucknow News : हड़ताल के बाद बिजली इंजीनियरों में घमासान, एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज करा रहे रिपोर्ट

Tue, 21 Mar 2023 09:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 21 Mar 2023 09:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति की हड़ताल में पावर ऑफिसर एसोसिएशन सहित कई संगठन शामिल नहीं थे। संघर्ष समिति से जुड़े इंजीनियरों ने हड़ताल की तो ऑफिसर एसोसिएशन से जुड़े इंजीनियरों ने व्यवस्था संभालते हुए दो घंटे अतिरिक्त काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Lucknow News: Clashes between electrical engineers after the strike, filing reports against each other
power demo, बिजली डेमो, बिजली, power corporation - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद निगम के इंजीनियरों में घमासान मचा है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर वे एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। तनातनी इस कदर बढ़ गई है कि कई जगह सीनियर और जूनियर में भी भिड़त हो रही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति की हड़ताल में पावर ऑफिसर एसोसिएशन सहित कई संगठन शामिल नहीं थे। संघर्ष समिति से जुड़े इंजीनियरों ने हड़ताल की तो ऑफिसर एसोसिएशन से जुड़े इंजीनियरों ने व्यवस्था संभालते हुए दो घंटे अतिरिक्त काम शुरू कर दिया। इस दौरान हड़ताली इंजीनियरों ने व्यवस्था संभालने वाले इंजीनियरों पर सोशल मीडिया पर कई तरह की अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन


व्हाट्सएप, ट्विटर पर पोस्टर लगाए गए। हड़ताल खत्म होने के बाद मंगलवार को पावर ऑफिसर एसोसिएशन की फील्ड हॉस्टल में बैठक हुई। इसमें अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ ऊर्जा मंत्री की ओर से दंडात्मक कार्यवाही का निर्देश देने पर आभार जताया गया। तय किया गया कि अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस संदेश के जारी होते ही केस्को कानपुर के अधिशासी अभियंता के व्यक्तिक सहायक ललित कृष्ण ने सहायक अभियंता अनुराग पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मध्यांचल, पूर्वांचल सहित अन्य निगमों के अभियंताओँ ने भी दूसरे अभियंताओं के खिलाफ तहरीर दी है। बैठक में मौजूद पावर ऑफिसर एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, एसपी सिंह, पीएम प्रभाकर, अनिल कुमार, आरपी केन, अजय कुमार, बिंदा प्रसाद ने एलान किया है कि अभद्र टिप्पणी करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ एसोसिएशन की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed