{"_id":"63807ec92690e976397e1a90","slug":"lucknow-news-chairman-and-mayor-candidates-will-be-decided-from-bjp-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : भाजपा मुख्यालय से तय होंगे चेयरमैन और महापौर प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : भाजपा मुख्यालय से तय होंगे चेयरमैन और महापौर प्रत्याशी
Fri, 25 Nov 2022 02:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Nov 2022 02:07 PM IST
सार
दिसंबर में प्रस्तावित 763 नगरीय निकाय के चुनाव में महापौर, चेयरमैन, पार्षद और सभासद प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी ने कवायद शुरू की है। प्रदेश की ओर से तैनात चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी और चुनाव संयोजकों ने जिला टीमों के साथ संभावित नामों पर पहले दौर की चर्चा भी की है।
विज्ञापन
विस्तार
नगरीय निकाय चुनाव में 17 नगर निगम में महापौर और जिला मुख्यालयों की नगर पालिका परिषद के चेयरमैन चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदेश मुख्यालय से तय किए जाएंगे। वहीं छोटी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के चेयरमैन, सभासद और पार्षद प्रत्याशी जिला एवं क्षेत्र स्तर से घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
दिसंबर में प्रस्तावित 763 नगरीय निकाय के चुनाव में महापौर, चेयरमैन, पार्षद और सभासद प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी ने कवायद शुरू की है। प्रदेश की ओर से तैनात चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी और चुनाव संयोजकों ने जिला टीमों के साथ संभावित नामों पर पहले दौर की चर्चा भी की है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक निकाय चुनाव के लिए आरक्षण निर्धारित होने के बाद जिला कोर कमेटी चेयरमैन और महापौर प्रत्याशी का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी। प्रदेश कोर कमेटी और चुनाव संचालन समिति की बैठक में एक-एक सीट पर मंथन के बाद प्रत्याशी तय किए जाएंगे। महापौर प्रत्याशियों की सूची भी प्रदेश मुख्यालय से ही जारी होगी। वहीं पार्षदों और नगर पंचायत एवं छोटी नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रत्याशी क्षेत्र व जिला स्तर से घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन