फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CBI caught bank manager taking bribe of two thousand rupees in Deoria, peon also arrested.

Lucknow News : सीबीआई ने देवरिया में बैंक मैनेजर को दो हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा, चपरासी भी गिरफ्तार

Thu, 11 Jan 2024 01:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Jan 2024 01:17 AM IST
सार

वह खाद व्यापारी से पांच लाख रुपये की सीसी लिमिट करने के लिए 12 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। सीबीआई ने शाखा प्रबंधक के देवरिया स्थित आवास पर छापा भी मारा है। उसे बृहस्पतिवार को राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow News: CBI caught bank manager taking bribe of two thousand rupees in Deoria, peon also arrested.
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने बुधवार को देवरिया में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की कंचनपुर शाखा के प्रबंधक और चपरासी को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वह खाद व्यापारी से पांच लाख रुपये की सीसी लिमिट करने के लिए 12 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। सीबीआई ने शाखा प्रबंधक के देवरिया स्थित आवास पर छापा भी मारा है। उसे बृहस्पतिवार को राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक खाद व्यापारी महेश कुमार शर्मा ने शिकायत की थी कि उसकी सीसी लिमिट को दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने के लिए बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की कंचनपुर शाखा के प्रबंधक नवनीत मिश्रा और चपरासी राहुल ने 12 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन


दस्तावेजों के परीक्षण करने के दौरान वह 10 हजार रुपये ले चुके हैं और शेष दो हजार रुपये देने के बाद लिमिट मंजूर करने की बात कह रहे हैं। व्यापारी की शिकायत सही पाए जाने पर सीबीआई ने बैंक मैनेजर और चपरासी को ट्रैप करने की योजना बनाई और उन्हें बुधवार को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed