{"_id":"63d764445bb7be4eae7ea029","slug":"lucknow-news-case-filed-for-burning-copies-of-ramcharit-manas-five-arrested-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : रामचरित मानस की प्रतियां जलाने में सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद सहित दस पर केस, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : रामचरित मानस की प्रतियां जलाने में सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद सहित दस पर केस, पांच आरोपी गिरफ्तार
Mon, 30 Jan 2023 11:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:10 PM IST
सार
सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में रविवार को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा वृंदावन योजना तिराहे पर रविवार सुह करीब 10 बजे विरोध प्रदर्शन किया था। महासभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने रामचरितमानस के पन्नों की प्रतियां जलाईं थीं।
विज्ञापन
गिरफ्तार पांचों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में पीजीआई थाने में रविवार देर रात पूर्व मंत्री व सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्या सहित दस लोगों पर केस दर्ज किया गया। इनमें से पांच को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व मंत्री सहित बाकी की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
एडीसीपी पूर्वी सय्यद मो. अली अब्बास के मुताबिक ऐशबाग निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्य समिति के सदस्य सतनाम सिंह उर्फ लवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सतनाम का आरोप था कि इन लोगों ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाकर एक समुदाय की भावना को आहत करने, सांप्रदायिक दंगा, विद्वेष फैलाने, हिंसा के लिए लोगों को उकसाने, कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया। इसके बाद सैनिक नगर के सत्येंद्र कुशवाहा, आलमबाग के यशपाल सिंह लोधी, साउथ सिटी के देवेंद्र प्रताप यादव, बलदेव विहार तेलीबाग के नरेश सिंह और उतरेटिया के सलीम को गिरफ्तार किया गया। एडीसीपी के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्या, महेंद्र प्रताप यादव, सुजीत यादव, एसएस यादव और संतोष वर्मा की तलाश में टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
यह था मामला
रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान को समर्थन देने के लिए अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने रविवार सुबह वृंदावन योजना तिराहे पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रामचरित मानस की प्रतियां जलाते हुए नारेबाजी की थी। महासभा के पदाधिकारी देवेंद्र यादव ने कहा था कि श्रीरामचरित मानस में कई चौपाइयों में जातियों के विषय में गलत बातें लिखी हैं। प्रदेश सरकार से श्रीरामचरित मानस में लिखित चौपाइयों को हटाने और संशोधित करने का बयान जारी किया था।
विज्ञापन
आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग
रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के विरोध में कई हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ परिवर्तन चौक पहुंचे। यहां ओबीसी महासभा को प्रतिबंधित करने और आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की। महासभा के पदाधिकारियों ने डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक को ज्ञापन दिया और पांच आरोपियों की गिरफ्तारी पर आभार जताया।
शिक्षक ने भी फाड़े थे रामचरितमानस के पन्ने
पीजीआई इलाके में रामचरितमानस का विरोध कर उसके पन्ने फाड़कर जलाने वालों में से एक मोहनलालगंज के एक इंटर कालेज का अध्यापक बताया जा रहा है। इसे लेकर हिंदूवादी संगठनों ने कॉलेज के अध्यापक के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में तहरीर दी है। बजरंग दल के पूर्व प्रांत सह संयोजक अंकुर अवस्थी, गोवंश रक्षा दल के जिला प्रमुख प्रदीप सिंह ने काशीश्वर इंटर कालेज के एक अध्यापक के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दुबे के मुताबिक शिक्षक के खिलाफ तहरीर मिली है। पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया है। शिकायती पत्र की जांच कर रिपोर्ट पीजीआई थाने को भेज दी जाएगी। वहीं, कालेज के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।