{"_id":"637068d7a9735b5bda175f68","slug":"lucknow-news-case-against-sp-spokesperson-anurag-bhadauria-for-indecent-remarks-on-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीएम योगी पर की थी अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीएम योगी पर की थी अभद्र टिप्पणी
Sun, 13 Nov 2022 09:17 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:17 AM IST
सार
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेई के साथ पार्टी समर्थक थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। बाजपेई ने आरोप लगाया कि सपा प्रवक्ता ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का नाम भी शरारत पूर्ण तरीके से जानबूझकर गलत उच्चारण करते हुए लिया।
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने पर सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि भदौरिया ने एक न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान यह अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन
मामला प्रकाश में आने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेई के साथ पार्टी समर्थक थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। बाजपेई ने आरोप लगाया कि सपा प्रवक्ता ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का नाम भी शरारत पूर्ण तरीके से जानबूझकर गलत उच्चारण करते हुए लिया। अपनी अभद्र टिप्पणी से सपा प्रवक्ता ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि टीवी चैनल में डिबेट के दौरान सपा प्रवक्ता के कहे गए कथन की सीडी लेकर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन