फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Brajesh Pathak and Mayankeshwar Singh inaugurated free precaution dose at Civil Hospital by CM Yogi

Lucknow News : सीएम योगी ने सिविल अस्पताल में किया मुफ्त प्रिकॉशन डोज का शुभारंभ, ब्रजेश पाठक ने लगवाई डोज

Fri, 15 Jul 2022 03:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 15 Jul 2022 03:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दस बजे सिविल अस्पताल में मुफ़्त प्रिकॉशन डोज़ अभियान का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बूस्टर डोज लगवाई।

विज्ञापन
Lucknow News : Brajesh Pathak and Mayankeshwar Singh inaugurated free precaution dose at Civil Hospital by CM Yogi
सीएम योगी ने सिविल अस्पताल में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर प्रिकॉशन डोज का विशेष अभियान भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ किया गया है। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों को जिन्होंने कम से कम 06 माह या 26 सप्ताह पूर्व वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है, उन्हें अब प्रिकॉशन डोज अमृत डोज के रूप में निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय भारत सरकार ने लिया है। 75 दिनों का यह विशेष अभियान 30 सितम्बर, 2022 तक संचालित किया जायेगा। इस दौरान प्रदेश में 12 करोड़ 08 लाख 21 हजार 597 लोग प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र होंगे। उधर, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाई और लोगों से समय आने पर बूस्टर डोज लगवाने की अपील की।

विज्ञापन


लखनऊ में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में निःशुल्क प्रिकॉशन डोज अभियान के शुभारम्भ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश जिस लड़ाई को लड़ रहा है, वह सफलता की नई ऊंचाई को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। दुनिया में भारत के कोविड प्रबन्धन को सर्वत्र सराहा गया है। सर्वाधिक कोविड वैक्सीनेशन की डोज देने वाला भारत दुनिया का एक प्रमुख देश है। भारत ने जिस प्रभावी ढंग से देश के 135 करोड़ लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करायी है वह दुनिया के लिए बहुत कौतूहल व आश्चर्य का विषय है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्री में वैक्सीन, सबको वैक्सीन देश में मिल रही है। उत्तर प्रदेश आबादी की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। भारत सरकार ने चरणबद्ध ढंग से कोविड वैक्सीनेशन का जो कार्यक्रम घोषित किया, उसे उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। यही कारण है कि अब तक प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 104 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 98.11 प्रतिशत लोगों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है। 15 से 17 आयु वर्ग के शतप्रतिशत किशोर बच्चों ने वैक्सीन की प्रथम डोज ले ली हैं तथा 90 प्रतिशत किशोर वैक्सीन की द्वितीय डोज प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 आयु वर्ग के 98.3 प्रतिशत बच्चों ने प्रथम डोज तथा 78.3 प्रतिशत बच्चों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रिकॉशन डोज का यह विशेष अभियान निःशुल्क है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 दिनों के प्रिकॉशन डोज के इस कार्यक्रम में, पात्रता की श्रेणी में आने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग, कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए वैक्सीनेशन जरूर करवाएं।


मुख्यमंत्री जी ने कोरोना वैक्सीनेशन के प्रिकॉशन डोज अभियान की शुरूआत करते हुए सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगवाने आये लोगों एवं वहां उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कोरोना पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन वायरस कुछ कमजोर हुआ है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की।


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed