फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Attempt to rape a girl who was returning on a scooter after giving tuition

Lucknow News : ट्यूशन पढ़ाकर स्कूटी से लौट रही युवती से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर धारदार हथियार से हमला

Fri, 01 Sep 2023 06:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Sep 2023 06:40 PM IST
सार

लखनऊ में पीजीआई इलाके में बुधवार रात ट्यूशन पढ़ाकर स्कूटी से घर लौट रही एक युवती को तीन शोहदों ने रोक लिया और स्कूटी से गिरकर दुपट्टे के सहारे घसीटकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Lucknow News: Attempt to rape a girl who was returning on a scooter after giving tuition
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में पीजीआई इलाके में बुधवार रात ट्यूशन पढ़ाकर स्कूटी से घर लौट रही एक युवती को तीन शोहदों ने रोक लिया और स्कूटी से गिरकर दुपट्टे के सहारे घसीटकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। हमले में युवती के शरीर पर आधा दर्जन घाव हुए। घायल युवती को इलाज के लिए कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाराज मोहल्ले के लोगों ने बृहस्पतिवार शाम पूरी कॉलोनी में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तब जाकर पुलिस सक्रिय हुई और शुक्रवार सुबह मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन


पीजीआई की एक कॉलोनी में पूर्व सैन्यकर्मी की 20 साल की बेटी अपने परिवार संग रहती है। युवती बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है। रोज की तरह बुधवार रात करीब सात बजे युवती ट्यूशन पढ़ाने के बाद स्कूटी से वापस घर लौट रही थी। इस बीच कॉलोनी में रहने वाले पंकज रावत और उसके दो साथियों ने युवती को स्कूटी से अकेला देख उसको रोक लिया। आरोपियों ने युवती को स्कूटी से गिरा दिया और उसकी स्कूटी पंचर कर दी। इसके बाद आरोपियों ने युवती का दुपट्टा पकड़कर उसको घसीटने का प्रयास किया। आरोपी युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों की इस हरकत पर युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। हमले में युवती के सिर, पीठ, हाथ व अन्य जगहों पर घाव लगे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पंकज और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए शुक्रवार को पंकज और उसके एक साथी पूरन को गिरफ्तार कर लिया,जबकि तीसरा आरोपी ललित अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मॉस्क पहनकर आया था पंकज, पता पूछने के बहाने से रोका

घायल युवती ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात जब स्कूटी से ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी कि तो सामने से आरोपी पंकज मॉस्क पहने हुए आया। उसके पीछे उसके दो साथी भी मौजूद थे। मॉस्क लगाए पंकज को वह पहचान नहीं सकी। आरोपी पंकज ने उससे तेलीबाग का रास्ता पूछा। युवती उसको रास्ता बताने लगी तो पंकज ने उससे मोबाइल फोन कॉल करने के लिए मांगा। मदद के नाम पर युवती डिग्गी में रखा मोबाइल फोन निकालने लगी तो पंकज ने पीछे से उसका दुपट्टा पकड़ लिया और घसीटते हुए एक खाली प्लाट में ले गया। इस बीच युवती ने पंकज को पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अकेली संघर्ष करती रही युवती, कोई मदद के लिए नहीं आया

पीड़ित युवती ने बयान दिया है कि उसने पंकज से बचने के लिए हाथ-पैर चलाए तो पंकज ने उसके साथ मारपीट की। युवती ने एक लात भी पंकज के पेट में मारी, पर आरोपी पंकज ने उसको छोड़ नहीं। युवती के अनुसार उसने मदद के लिए काफी शोर मचाया, पर कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। इस बीच आरोपी पंकज ने युवती पर धारदार हथियार से एक के बाद एक कई वार कर दिए। खून से लथपथ युवती सैंडल उतारकर वहां से भागी और जिस घर में ट्यूशन पढ़ाती है, वहां पहुंची और मदद मांगी। इसके बाद लोग मदद के लिए पहुंचे और युवती के परिजनों को खबर दी। घायल युवती को इलाज के लिए कमांड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एक साल से युवती को कर रहा था परेशान, हुआ था समझौता भी

मुख्य आरोपी पंकज एक साल से युवती को परेशान कर रहा था। इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई थी, पर समझौता हो गया था। समझौते के बाद पुलिस ने आरोपी पंकज के खिलाफ कोई निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की।

पुलिस की इसी लापरवाही के चलते आरोपी पंकज के हौसले बुलंद हो गए और वह समझौते के बाद भी युवती को परेशान करने लगा। युवती पंकज से दूर रहना चाहती थी, पर आरोपी पंकज उसको आए दिन परेशान करता रहता था। आरोपी युवती पर जबरन बात करने का दबाव बना रहा था और घटना से पहले भी आरोपी युवती को रोक कर उसको मोबाइल नंबर मांग चुका था, पर युवती ने उसको नंबर नहीं दिया था। इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। सड़क पर युवती को रोक कर पंकज परेशान करता था और पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं लग सकी।


कालोनी के लोगों गुस्सा प्रदर्शन

सरेराह युवती के साथ हुई इस घटना से नाराज कॉलोनी के लोगों ने बृहस्पतिवार कॉलोनी में घूम-घूमकर प्रदर्शन किया। उन लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और दोबारा ऐसी घटना किसी के साथ न हो इसके लिए पुलिस से इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था को बढ़ाए जाने की मांग रखी। कॉलोनी के लोगों की नाराजगी को लेकर एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने उन लोगों से पीजीआई थाने बुलाकर बातचीत की और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कॉलोनी में गश्त को बढ़ाने का भी आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed