फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh Yadav will stay in Karnataka for three days, BSP supremo Mayawati's public meeting toda

UP News : कर्नाटक में तीन दिन रहेंगे सपा अध्यक्ष, दूसरे चरण में निकाय चुनाव का प्रचार नहीं करेंगे अखिलेश यादव

Fri, 05 May 2023 01:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 May 2023 01:36 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में शुक्रवार को रैली को संबोधित करेंगी। बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में रैली के बाद वह पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh Yadav will stay in Karnataka for three days, BSP supremo Mayawati's public meeting toda
अखिलेश यादव और मायावती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन दिन कर्नाटक में रहेंगे। वह शुक्रवार सुबह 10.15 बजे लखनऊ से रवाना हो जाएंगे और सात को लौटेंगे। कर्नाटक में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा करेंगे। निकाय चुनाव के बीच अखिलेश यादव की कर्नाटक यात्रा को लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की रणनीति का भी अहम हिस्सा है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हैं। दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का संकल्प लिया है। इसी के तहत वह विभिन्न राज्यों का निरंतर दौरा कर रहे हैं। सपा ने गुजरात में एक विधानसभा सीट जीतने के बाद अब कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में 14 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। यहां की पांच सीटों पर पार्टी के नेता जमकर पसीना बहा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि ये सीटें उनके खाते में आ सकती हैं। इनमें अफजलपुर, कलाबुर्गी, सोरबा, चित्रदुर्ग पर मजबूत स्थिति में होने का दावा किया जा रहा है। इन सीटों पर वह जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दो दिन बेंगलुरु में रुकेंगे। इस दौरान पार्टी नेताओं के साथ ही अन्य दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मालूम हो कि कर्नाटक में सपा ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन एक भी उम्मीदवार जीत नहीं पाया था।
विज्ञापन


उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब निकाय चुनाव में प्रचार नहीं करेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले चरण में गोरखपुर से चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी इसके बाद उन्होंने मेट्रो से लखनऊ में मतदाताओं से बातचीत की। उन्होंने सहारनपुर में रोड शो किया तो कन्नौज में भी जनसभा को संबोधित किया है। निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित हर नेता कि कहीं न कहीं जनसभा लगी हुई है इसके बाद भी समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव में कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में मायावती की जनसभा आज
बसपा सुप्रीमो मायावती कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में शुक्रवार को रैली को संबोधित करेंगी। बंगलूरू के पैलेस ग्राउंड में रैली के बाद वह पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। बसपा पंजाब को छोड़कर देश में कहीं भी किसी भी विरोधी पार्टी से गठबंधन न करने की नीति के तहत कर्नाटक में भी अकेले ही चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed