फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh Yadav said, SP is in favor of including women in the mainstream of society.

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की पक्षधर सपा

Thu, 28 Dec 2023 07:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Dec 2023 07:23 PM IST
सार

आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है। नारियों को अपना सम्मान बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। वह गुरुवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में समाजवादी महिला सभा के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh Yadav said, SP is in favor of including women in the mainstream of society.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा आधी आबादी को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की पक्षधर है। समाजवादी पार्टी और सरकार में महिलाओं का सम्मान और अवसर सुरक्षित है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है।

विज्ञापन


नारियों को अपना सम्मान बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। वह गुरुवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में समाजवादी महिला सभा के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उनके साथ मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव सांसद भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगातार जुटी है। गठबंधन बनने के बाद यूपी की 80 सीटें हराने का काम करेंगे और भाजपा को हटाएंगे। उन्होंने कहा कि संविधान और नारी सम्मान दोनों बचाएंगे। महिलाओं को लेकर बोले कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी महिला संगठन पूरी ईमानदारी के साथ सपा को जिताने का काम करेगा। सपा ने हमेशा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं की बात उठाई है। सबसे ज्यादा गैर बराबरी का सामना महिलाओं को करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सुरक्षा पर सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 1090 हेल्पलाइन शुरु की। सभी राज्यों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने तारीफ की। न्यूट्रीशन मिशन में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार मिलता था। समाजवादी पेंशन 500 रुपये दे रही थी। हमारी सरकार बनती तो गरीब महिलाओं को 3000 रुपये देती। सपा अपने घोषणापत्र के अनुरूप महिलाओं को 3000 रुपये महीना समाजवादी पेंशन देगी। महिला पहलवानों द्वारा सम्मान लौटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सपा उनके साथ हैं।

सम्मेलन में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रिबू श्रीवास्तव, डॉ0 मधु गुप्ता एवं श्रीमती कांती सिंह पूर्व एमएलसी, जरीना उस्मानी पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग, कनकलता सिंह पूर्व सांसद, नादिरा सुल्तान विधायक, श्रीमती मीरा वर्धन पूर्व मेयर प्रत्याशी, लीलावती कुशवाहा पूर्व एमएलसी, गजाला लारी पूर्व विधायक, नेहा यादव, वंदना चतुर्वेदी, गीता सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, नाहिद लारी खान, निकहत सिद्दीकी, निधि यादव, सुमैया राना, श्रेया वर्मा, चिंता देवी, रूबी खान, गीता पाण्डेय, सुरैया सिद्दीकी, नीलम रोमिला सिंह, तृप्ति अवस्थी, ज्योति मैसी, आशा कुशवाहा, रितु खन्ना, सुनीता यादव, सुजाता यादव, श्रीमती मुन्नी पाल, रिन्की सिंह, सुनीता सिंह, मीनाक्षी अग्रवाल, ऊषा वर्मा, नीलम गुप्ता, पूजा यादव बुन्देलखंडी, प्रेमलता यादव, अनीता राकेश, सोनी चौधरी, मनीषा सारस्वत, सुहागवती, अंजू यादव, रूही अंजुम आदि प्रमुख महिला नेता उपस्थित रही।

अखिलेश बोले, दर्शन तभी होते हैं,जब भगवान का बुलावा आता है
अखिलेश यादव ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने के सवाल पर कहा कि हम सभी लोग उस परंपरा को मानते हैं कि जब भगवान बुलाते हैं तभी दर्शन होते हैं। उन्होंने कहा कि घर से भगवान के दर्शन करके निकलते हैं। सीढ़ी उतरते ही भगवान के दर्शन होते हैं। दरवाजा खोलते ही भगवान के दर्शन होते हैं। अब आप ही बताइए कि किस भगवान के दर्शन करने जाऊं।

स्वामी ने भाजपा में रहते ऐसे बयान क्यों नहीं दिए
स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों पर उन्होंने कहा कि ये भाजपा वालों से पूछना चाहिए क्योंंकि वे भाजपा में पांच साल रहे। आखिरकार उनके दल में रहकर उन्होंने इस तरह के बयान क्यों नहीं दिए। फिर बोले कि ये उनके व्यक्तिगत विचार हैं। सपा सभी धर्मों का सम्मान करती है।


जयंत का रिटर्न गिफ्ट कहां है, रिजल्ट नहीं आएगा
पुलिस भर्ती में उम्र बढ़ाने के बाद जयंत चौधरी के बयान कि ये उनका न्यू ईयर गिफ्ट है, पर अखिलेश ने सवाल किया, जयंत चौधरी को रिटर्न गिफ्ट में क्या मिला। फिर बोले कि सपा ने भी उम्र बढ़ाने की मांग की थी। उम्र को लेकर पूरे प्रदेश के नौजवान आक्रोश में थे। सरकार नौजवानों के आक्रोश से डरती है इसीलिए उनकी मांग स्वीकार की। उन्होंने तंज कसा कि चुनाव करीब हैं इसलिए नौकरी की बात की है लेकिन रिजल्ट वोट पड़ने के बाद भी नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed