{"_id":"6536ac9e8cfd4e053602cda3","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-said-outcry-due-to-infectious-diseases-condition-of-hospitals-is-pathetic-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, संक्रामक बीमारियों की वजह से हाहाकार, अस्पतालों की हालत दयनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, संक्रामक बीमारियों की वजह से हाहाकार, अस्पतालों की हालत दयनीय
Tue, 24 Oct 2023 07:47 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 24 Oct 2023 07:47 AM IST
सार
सपा प्रमुख ने कहा कि बरेली में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 550 पार पहुंच गया है। वीवीआईपी इलाकों को छोड़कर फागिंग कहीं नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने वाली नहीं हैं। डेंगू-मलेरिया, बुखार के मरीजों की अस्पतालों में लम्बी-लम्बी लाइनें लग रही हैं। डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ की भारी कमी के चलते मरीज बिना इलाज भटक रहे है। संक्रामक बीमारियों की वजह से प्रदेश में हाहाकार मचा है।
विज्ञापन
सपा प्रमुख ने कहा कि बरेली में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 550 पार पहुंच गया है। वीवीआईपी इलाकों को छोड़कर फागिंग कहीं नहीं हो रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि पीजीआई और मेडिकल कॉलेज में तो रात में ही लोग पर्ची बनवाने के लिए लाइन लगा लेते हैं। वीआईपी ड्यूटी के कारण बहुत से डॉक्टर ओपीडी में अनुपस्थित रहते हैं।
विज्ञापन
रेउसा सीएचसी में ऑन ड्यूटी डॉक्टरों के नदारद होने से मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है। अखिलेश ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हित में लगी है। प्राइवेट नर्सिंग होम सरकार से सांठगांठ कर असहाय जनता को लूटने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन