{"_id":"63cd601efb02f67c1f1f0a15","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-said-bihar-government-s-decision-to-conduct-caste-census-is-welcome-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, जातीय जनगणना कराने का बिहार सरकार का फैसला स्वागत योग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, जातीय जनगणना कराने का बिहार सरकार का फैसला स्वागत योग्य
Sun, 22 Jan 2023 09:41 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:41 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज का हाल देखना चाहिए, जिसकी नींव उन्होंने खुद रखी थी। इसी तरह जनेश्वर मिश्र, रिवर फ्रंट आदि को भी भाजपा सरकार ने तहस नहस कर दिया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाज की समस्याओं के समाधान का रास्ता सिर्फ समाजवादी विचारधारा दे सकती है। समाजवादी विचारधारा सबको बराबरी का हक और सम्मान देती है। भाजपा सरकार समाज में नफरत और भेदभाव बढ़ा रही है। भाजपा संविधान में दिए गए लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन रही है। यह सरकार सामाजिक न्याय की दुश्मन और पिछड़ों, दलितों की विरोधी है। वह रविवार को जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने केबाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने हमेशा जातीय जनगणना के पक्ष में रही है। भाजपा को भी जनगणना करानी चाहिए। बिहार सरकार जातीय जनगणना कराने का फैसला लेकर अच्छा कदम उठाया है। लोकसभा चुनाव की रणनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट हो रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हो या तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, ये सभी नेता विपक्षी ताकत को बढ़ाने में जुटे हैं। भाजपा सरकार के दिन पूरे हो गए हैं। वह सभी 80 सीटें हार सकती है। अब 388 दिन ही बचे हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज का हाल देखना चाहिए, जिसकी नींव उन्होंने खुद रखी थी। इसी तरह जनेश्वर मिश्र, रिवर फ्रंट आदि को भी भाजपा सरकार ने तहस नहस कर दिया है। भाजपा ऐसे कानून बना रही है जिससे पूरी सरकार प्राइवेट हाथों में चली जाए। इसी तरह से एक कानून ब्रिटेन में पास हुआ था। उसके बाद भारत में कारोबार करने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार बन गई थी। भाजपा सरकार भी उसी रास्ते पर काम कर रही है। प्रदेश और देश की बिगड़ी स्थिति को समाजवादी विचारधारा ही सुधार सकती है। निवेश के सवाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि 17 लाख करोड़ का निवेश आ रहा है। जब दूसरे प्रदेशों में भी इसी तरह से निवेशक सम्मेलन हो रहे हैं तो वहां से यहां निवेश कैसे आएगा? भाजपा सरकार जनता को सिर्फ धोखा दे रही है।
विज्ञापन