फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh said, the government should show by adjusting the contract workers, BJP is flouting the

Lucknow News : अखिलेश ने कहा, संविदा वालों का ही समायोजन करके दिखा दे सरकार, कानून की धज्जियां उड़ा रही भाजपा

Mon, 12 Jun 2023 07:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Jun 2023 07:39 PM IST
सार

युवाओं को सरकारी नौकरी देने के बजाय पहले से संविदा पर काम कर रहे लोगों का ही सरकार समायोजन करके दिखा दे। यही वजह है कि युवाओं ने भाजपा को बेरोजगार करने का संकल्प ले लिया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh said, the government should show by adjusting the contract workers, BJP is flouting the
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा कि भाजपा सरकार जिन निवेशकों के भरोसे उत्तर प्रदेश के निजी क्षेत्र में रोजगार देने का दावा कर रही है, वो तो स्वयं लापता हैं। युवाओं को सरकारी नौकरी देने के बजाय पहले से संविदा पर काम कर रहे लोगों का ही सरकार समायोजन करके दिखा दे। यही वजह है कि युवाओं ने भाजपा को बेरोजगार करने का संकल्प ले लिया है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेता कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सत्ता के अहंकार में चूर भाजपाइयों को अब भाजपा नेतृत्व भी अनुशासन में रखने में असहाय साबित हो रहा है।
विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि बस्ती में एमएलसी के प्रतिनिधि ने जिला अस्पताल में महिला नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता की। आगरा में मेट्रो रेल प्रभारी से अभद्रता करते हुए भाजपा के एमएलसी का वीडियो वायरल हुआ है। झांसी में एक युवक को रिवाल्वर दिखाकर अवैध वसूली करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता को भाजपा का महानगर मंत्री बना दिया गया। कन्नौज में भाजपा सांसद ने चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि आए दिन भाजपाई नेताओं के कारनामों से उत्तर प्रदेश बदनाम हो रहा है। कोई टोल टैक्स वालों से मारपीट कर रहा है तो कोई चौकी जाकर अपराधी को छुड़ा लाता है। वर्ष 2024 में प्रदेश की जनता को जब भी मतदान का मौका मिलेगा वह भाजपाइयों के एक-एक जुल्म का हिसाब करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed