फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Akhilesh said, "Bundelkhand Expressway drowning in rain is proof of corruption"

अखिलेश का तंज: भाजपा करती है विनाश और विध्वंस की राजनीति, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का धंसना भ्रष्टाचार का प्रमाण

Sun, 24 Jul 2022 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 24 Jul 2022 08:35 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का एजेंडा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का हैं। समाज में तनाव पैदा कर अपना राजनैतिक स्वार्थ साधना ही भाजपा का लक्ष्य है, जबकि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और सामाजिक एकता के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Lucknow News : Akhilesh said, "Bundelkhand Expressway drowning in rain is proof of corruption"
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी विकासपरक और रचनात्मक राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में वंचित और उपेक्षित वर्ग है, जिन्हें सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाया है। भाजपा विनाश और विध्वंस की राजनीति करती है और सत्ता हासिल करने के लिए नफरत फैलाने में लगी रहती है।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का हैं। समाज में तनाव पैदा कर अपना राजनैतिक स्वार्थ साधना ही भाजपा का लक्ष्य है, जबकि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और सामाजिक एकता के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सत्ता के लिए सरकार का दुरूपयोग करती है। भाजपा सरकार ने विकास का झूठा भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह किया है। विकास योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं।
विज्ञापन


मंत्रियों और अधिकारियों में सरकारी बजट के बंदरबांट की होड़ लगी है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस.वे इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह एक्सप्रेस वे उद्घाटन के अगले ही दिन धंस गया।  उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में किए गए विकास कार्य गुणवत्ता के कारण मजबूत बने हुए हैं। तत्कालीन सरकार में बने आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस.वे अभी भी टस से मस नहीं हुआ है। उस पर कई लड़ाकू विमान सहित सबसे बड़ा भारवाहक विमान हरक्यूलिस भी उतर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
सपा ने लगवाया हनुमान मंदिर का मुकुट व छत्र
लखनऊ में आलमबाग क्षेत्र में टेढ़ी पुलिया के निकट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से 14 जुलाई को हनुमान जी का चांदी का मुकुट और छत्र चोरी हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर सपा नेता विकास यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बताया। अखिलेश यादव के निर्देश पर 23 जुलाई को श्री महावीर हनुमान को मुकुट पहनाने के साथ छत्र भी लगा दिया गया।
       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed