फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Agriculture Minister targets SP chief Akhilesh, government will not allow any farmer to be harme

Lucknow News : कृषि मंत्री ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- सरकार एक भी किसान का नहीं होने देगी नुकसान

Thu, 13 Apr 2023 08:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 13 Apr 2023 08:01 PM IST
सार

कृषि मंत्री ने एक बयान में कहा है कि गुंडागर्दी, लूटपाट, दंगे होना जिनके समय में आम बात थी और इन सबके बीच सरकार अपने कुनबे के साथ जश्न में मशगूल रहती थी, ऐसे लोग किसानों की चिंता का ढोंग न करें।

विज्ञापन
Lucknow News: Agriculture Minister targets SP chief Akhilesh, government will not allow any farmer to be harme
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि सरकार एक भी किसान का नुकसान नहीं होने देगी। विकास की राह पर आगे बढ़ रही सरकार की उपलब्धि कुछ लोगों को रास नहीं आ रही। ये वो लोग हैं जिन्होंने अपने समय में किसानों की जमीनें हड़प लीं थीं। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा था कि भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है।

विज्ञापन

 

कृषि मंत्री ने एक बयान में कहा है कि गुंडागर्दी, लूटपाट, दंगे होना जिनके समय में आम बात थी और इन सबके बीच सरकार अपने कुनबे के साथ जश्न में मशगूल रहती थी, ऐसे लोग किसानों की चिंता का ढोंग न करें। यह सरकार किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। उनकी आय बढ़ाने के उपाय किए जा रहे हैं। किसी भी आपदा से अन्नदाता को राहत देने के लिए हमारे पास एक पुख्ता योजना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है। उसका प्रदेश सरकार गंभीरता से आंकलन कर रही है। गेहूं खरीद के लिए विशेषज्ञों की टीम लगी हुई है। स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है। सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि बुंदेलखंड जैसे पिछड़े इलाकों के किसान भी तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। विपक्षी नेताओं को किसानों की ये तरक्की रास नहीं आ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed