फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: After reactions on crime control from Panchang, DGP released video, gave instructions

Lucknow News : पंचांग से क्राइम कंट्रोल पर प्रतिक्रियाओं के बाद डीजीपी ने जारी किया वीडियो, दिए निर्देश

Mon, 21 Aug 2023 07:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Aug 2023 07:00 PM IST
सार

हिंदू पंचांग देखकर क्राइम कंट्रोल करने को लेकर जारी सर्कुलर पर तमाम प्रतिक्रियाएं आने के बाद डीजीपी विजय कुमार ने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि ये तरीका दशकों से घुमंतू गिरोहों की कृष्ण पक्ष में गतिविधियां बढ़ने पर पुलिस द्वारा अपनाया जाता रहा है।

विज्ञापन
Lucknow News: After reactions on crime control from Panchang, DGP released video, gave instructions
यूपी डीजीपी विजय कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिंदू पंचांग देखकर क्राइम कंट्रोल करने को लेकर जारी सर्कुलर पर तमाम प्रतिक्रियाएं आने के बाद डीजीपी विजय कुमार ने सोमवार को वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि ये तरीका दशकों से घुमंतू गिरोहों की कृष्ण पक्ष में गतिविधियां बढ़ने पर पुलिस द्वारा अपनाया जाता रहा है। अगस्त से लेकर अक्टूबर तक अमावस्या के एक सप्ताह पहले और बाद में बावरिया, कच्छा-बनियान गिरोह अंधेरे का लाभ उठाकर डकैती आदि की घटनाएं अंजाम देते है। लिहाजा, इन तीन माह के दौरान पुलिस को खास सतर्कता बरतने के साथ गश्त बढ़ानी चाहिए।

विज्ञापन


डीजीपी ने अपने वीडियो में मातहतों को विस्तार से बताया कि पुलिस के साथ ही आम जनता को भी जानना जरूरी है कि चंद्रमा के आधार पर किस तरह पुलिसिंग की जाती है। बता दें कि कृष्ण पक्ष में अपराधियों की गतिवधियां बढ़ने को लेकर हिंदू पंचांग के आधार पर पुलिसिंग करने का तरीका तीन वर्ष पूर्व एडीजी जोन आगरा रहे ए. सतीश गणेश ने भी सुझाया था। डीजीपी ने इस बारे में सुझाव दिया है कि अमावस्या की तिथि से एक सप्ताह पूर्व और बाद में होने वाली घटनाओं की क्राइम मैपिंग करा ली जाए। साथ ही, जिलों के पुलिस कप्तान अपने जिलों में हॉट स्पॉट चिन्हित कर कार्ययोजना तैयार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed