{"_id":"63ab10a024889f2df721c33b","slug":"lucknow-news-70-big-bridges-will-be-built-in-various-districts-including-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अयोध्या समेत विभिन्न जिलों में बनेंगे 70 बड़े पुल, शासन ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अयोध्या समेत विभिन्न जिलों में बनेंगे 70 बड़े पुल, शासन ने दी मंजूरी
Tue, 27 Dec 2022 09:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Dec 2022 09:05 PM IST
सार
ये 32 नदी सेतु आगरा, अयोध्या, शाहजहांपुर, पीलीभीत, गोरखपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रूखाबाद, रामपुर, जौनपुर, श्रावस्ती, अलीगढ़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, झांसी, जालौन, चित्रकूट, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रयागराज और कानपुर देहात में बनेंगे, जिन पर कुल लागत 1397.62 करोड़ रुपये आएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने अयोध्या समेत विभिन्न जिलों में 70 नए बड़े पुलों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इनमें 32 पुल नदियों और 38 रेलवे फाटकों पर बनेंगे। इससे विभिन्न स्थानों के बीच की दूरी कम होगी और जाम से निजात भी मिलेगी। पुल बन जाने से संबंधित क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
ये 32 नदी सेतु आगरा, अयोध्या, शाहजहांपुर, पीलीभीत, गोरखपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रूखाबाद, रामपुर, जौनपुर, श्रावस्ती, अलीगढ़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, झांसी, जालौन, चित्रकूट, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रयागराज और कानपुर देहात में बनेंगे, जिन पर कुल लागत 1397.62 करोड़ रुपये आएगी।
विज्ञापन
रेलवे ओवर ब्रिज आगरा, मऊ, झांसी, कानपुर नगर, मेरठ, मिर्जापुर, प्रयागराज, बागपत, भदोही, प्रतापगढ़, देवरिया, सीतापुर, बाराबंकी, बरेली, शाहजहांपुर, देवरिया, गोरखपुर, इटावा, लखनऊ, उन्नाव, संभल, रामपुर, सहारनपुर, वाराणसी और चंदौली में बनेेंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि इन पुलों का निर्माण कार्य पूरा करने में ढाई से तीन साल लगेंगे। जमीन अधिग्रहण के बाद कार्यदायी संस्था को काम पूरा करने के लिए 18 माह का समय मिलेगा।
विज्ञापन
इन स्थानों पर बनेंगे रेलवे ओवरब्रिज
सीतापुर में सीतापुर-झरेखापुर-लखीमपुर मार्ग, बिसवां-सिंधौली मार्ग व नेरी-सिधौली-महमूदाबाद मार्ग, लखनऊ में दिलकुशा-मल्हौर रेल सेक्शन, बनी-मोहान मार्ग, कृष्णानगर, केशरी खेड़ा व पारा रोड पर। बाराबंकी में दरियाबाद-सैदखानपुर रेलवे स्टेशन के मध्य।
अवध के जिलों में यहां बनेंगे नदी सेतु
अयोध्या में ग्राम पंचायत मूंडाडीहा में सरयू नदी से जुड़ी सोती नदी पर और शेरवा घाट से दुबौलिया-कटरिया में सरयू नदी पर। सीतापुर में कैंची पुल के बगल में सरायन नदी पर। श्रावस्ती में गिलौला-सिसवा मार्ग पर सिसवारा घाट पर।