फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : शौर्य संग्रहालय की 21 को सीएम रखेंगे आधारशिला, 23 करोड़ की लागत से होगी स्थापना

Lucknow News : शौर्य संग्रहालय की 21 को सीएम रखेंगे आधारशिला, 23 करोड़ की लागत से होगी स्थापना

Tue, 17 Oct 2023 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Oct 2023 08:18 PM IST
सार

इस संग्रहालय में नौसेना से रिटायर युद्धपोत, आईएनएस गोमती, उससे संबंधित अन्य चीजें जैसे मिसाइल, टारपीडो, कैनन आदि का भी प्रदर्शन किया जाएगा। यह संग्रहालय नौसेना से संबंधित देश का पहला संग्रहालय होगा, जहां पांच साल पहले के युद्ध पोतों व जलयानों का संग्रह होगा।

विज्ञापन
Lucknow News : शौर्य संग्रहालय की 21 को सीएम रखेंगे आधारशिला, 23 करोड़ की लागत से होगी स्थापना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के किनारे पुलिस मुख्यालय के पास 23 करोड़ की लागत से नौ सेना के शौर्य संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 अक्तूबर को इसका शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वाइस एडमिरल आदि उच्चाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


इस संग्रहालय में नौसेना से रिटायर युद्धपोत, आईएनएस गोमती, उससे संबंधित अन्य चीजें जैसे मिसाइल, टारपीडो, कैनन आदि का भी प्रदर्शन किया जाएगा। यह संग्रहालय नौसेना से संबंधित देश का पहला संग्रहालय होगा, जहां पांच साल पहले के युद्ध पोतों व जलयानों का संग्रह होगा। वहीं नौसेना से जुड़े अन्य उपकरणों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि संग्रहालय में आईएनएस गोमती में स्थापित समस्त उपकरणों के अलावा नौसेना के सी-किंग हेलीकाप्टर, सी-हैरियर वायुयान को भी प्रदर्शित किया जायेगा। युवाओं को नौसेना संबंधित जानकारी देने के लिए डिजिटल इंटरप्रेटेशन सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में कई धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल आकर्षण के केन्द्र हैं। अब नौ सेना का संग्रहालय भी इस कड़ी में जुड़ेगा। इससे पर्यटन के क्षेत्र में नई विविधिता जुड़ेगी। पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के साथ ही रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस समय आईएनएस गोमती मुंबई में है। पर्यटन विभाग और भारतीय नौसेना के साथ इसके लिए समझौता हुआ है। शौर्य संग्रहालय का निर्माण शुरू होते ही इसे व उपकरणों को लखनऊ लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed