फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: 20 retired medical officers, the name of the medical officer who died two years ago is also in

Lucknow News : 20 चिकित्साधिकारी सेवानिवृत्त, सूची में दो साल पहले मृत होने वाले चिकित्साधिकारी का भी नाम

Thu, 01 Jun 2023 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Jun 2023 12:18 AM IST
सार

सेवानिवृत्त होने वालों में फिरोजाबाद से डॉ.राजेन्द्र कुमार पांडेय का भी नाम है। डा. पांडेय की दो साल पहले कोरोना महामारी में मृत्यू हो गई थी। फिलहाल विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सूची अपडेट करने में गलती होने की वजह से डा. राजेंद्र कुमार पांडेय का नाम आ गया है।

विज्ञापन
Lucknow News: 20 retired medical officers, the name of the medical officer who died two years ago is also in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के 20 चिकित्साधिकारी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इन सभी को 62 वर्ष की अधिवर्षता आयु का लाभ दिया गया था। खास बात यह है कि इस सूची में दो साल पहले मृत होने वाले डॉक्टर का भी नाम है।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त होने वालों में परिवार कल्याण विभाग की संयुक्त निदेशक डा. मंजली टंडन, निदेशक स्वास्थ्य डा. नरेंद्र कुमार गुप्ता, अलीगढ़ के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार, लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. अरलेने हेली, डॉ.माला शर्मा, कानपुर नगर से डॉ.शुभ्रान्शु कुमार शुक्ला, मुरादाबाद से डॉ.मिलिंद चन्द्र,बरेली से डॉ.करमेंद्र , मैनपुरी से डॉ.प्रेम लाल सिंह, प्रयागराज से डॉ.पीयूष कुमार पाण्डेय व डॉ.संजीव सिंह यादव, डॉ.भरत कुमार सिंह, लखनऊ में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहें डॉ.विमल कुमार बैसवार,बाराबंकी से डॉ.रविचंद्र किशोर, श्रावस्ती से डॉ.अरविंद कुमार, अयोध्या से डॉ.सत्येंद्र सिंह, इटावा से डॉ.रमेश चंद्र यादव, पीलीभीत से डॉ.बलवान सिंह यादव और बिजनौर से डॉ.बीरेंद्र सिंह रावत शामिल है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त होने वालों में फिरोजाबाद से डॉ.राजेन्द्र कुमार पांडेय का भी नाम है। डा. पांडेय की दो साल पहले कोरोना महामारी में मृत्यू हो गई थी। फिलहाल विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सूची अपडेट करने में गलती होने की वजह से डा. राजेंद्र कुमार पांडेय का नाम आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed