फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : 182 engineers will be recruited through outsourcing in housing development, apply up to eight

Lucknow News : आवास विकास में आउटसोर्सिंग से भर्ती होंगे 182 अभियंता, आठ तक करें आवेदन

Mon, 01 Aug 2022 08:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Aug 2022 08:29 PM IST
सार

162 जेई में 150 सिविल व 12 इलेक्ट्रिकल और 20 एई में से 16 सिविल व 4 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पद हैं। जेई को 22 हजार और एई को 35 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow News : 182 engineers will be recruited through outsourcing in housing development, apply up to eight
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में आउटसोर्सिंग के जरिए 182 अभियंताओं की भर्ती होगी। इनमें 162 अवर (जेई) और 20 सहायक अभियंता (एई) के पद शामिल हैं। 162 जेई में 150 सिविल व 12 इलेक्ट्रिकल और 20 एई में से 16 सिविल व 4 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पद हैं। जेई को 22 हजार और एई को 35 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए आठ अगस्त तक आवेदन किया जाएगा। अपर आयुक्त एवं सचिव डॉ. नीरज शुक्ला ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जेई व एई की भर्ती की जिम्मेदारी मेसर्स ब्लू टाइगर्स सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज प्रा. कंपनी को दे दी है। 

विज्ञापन


314 पदों पर अभियंताओं का परिणाम लंबित : 
आवास-विकास के डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने आउटसोर्सिंग के जरिए अभियंताओं की भर्ती का विरोध किया है। एसोसिएशन के अमरजीत सिंह यादव ने इस संबंध में आवास विकास के आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पूर्व में एई के 80 पदों की 22 मई और जेई के 141 पदों के लिए दिसंबर 2021 और जेई की 141 पदों पर भर्ती के लिए अप्रैल 2022 परीक्षाएं हो चुकी हैं। फिलहाल इन 314 स्थायी पदों के लिए हुई परीक्षाओं का परिणाम लंबित हैं। ऐसे में अगर इन परीक्षाओं का परिणाम जारी कराया जाए तो आउटसोर्सिंग के जरिए अभियंताओं की भर्ती नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed