फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: 177 families living in slums will celebrate Diwali with Nandi at Raj Bhavan

Lucknow News : राजभवन में नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी संग दीपावली मनाएंगे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 177 परिवार

Thu, 02 Nov 2023 09:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 02 Nov 2023 09:51 PM IST
सार

प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी अपने विधानसभा क्षेत्र की दलित बस्तियों में रहने वाले बच्चों को मॉल में शॉपिंग कराकर दीपावली मनाते हैं। इस वर्ष बस्ती में रहने वाले बच्चों की दीपावली बहुत खास होगी।

विज्ञापन
Lucknow News: 177 families living in slums will celebrate Diwali with Nandi at Raj Bhavan
बच्चों के लिए खरीदारी करते नंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी अपने विधानसभा क्षेत्र की दलित बस्तियों में रहने वाले बच्चों को मॉल में शॉपिंग कराकर दीपावली मनाते हैं। इस वर्ष बस्ती में रहने वाले बच्चों की दीपावली बहुत खास होगी। इस बार प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 51 दलित एवं मलिन बस्तियों में रहने वाले 177 परिवारों के 410 बच्चे अपने माता-पिता के साथ लखनऊ के मॉल में न सिर्फ दीपावली की शॉपिंग करेंगे, बल्कि लखनऊ के एक रिजॉर्ट में रात बिताने के साथ ही राज्यपाल से मुलाकात कर दोपहर का भोजन करेंगे।

विज्ञापन


संगम नगरी प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले 177 परिवारों के 410 बच्चों व उनके परिवार की दीपावली इस बार लखनऊ के राजभवन में मनेगी। नन्दी ने बताया कि राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की प्रेरणा से ये आयोजन हो रहा है। बच्चों व परिवार को लाने के लिए 15 बसें बुक की गई हैं। सभी को लखनऊ में ही होटल में ठहराया जाएगा। वहां के बड़े शॉपिंग मॉल में उन्हें खरीददारी का मौका दिया जाएगा। हर घर रोशनी, हर घर दीपावली अभियान के तहत प्रयागराज की झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चों को दीपावली के मौके पर शॉपिंग मॉल में ले जाकर खरीददारी कराते हैं और उन्हें उपहार दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed