फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: 141 Naib Tehsildars became Tehsildars, postings were also received, Revenue Council issued order

Lucknow News : 141 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, तैनाती भी मिली, राजस्व परिषद ने जारी किया आदेश

Thu, 17 Aug 2023 08:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 17 Aug 2023 08:27 PM IST
सार

राजस्व परिषद की सचिव मनीषा त्रिघटिया के अनुसार पदोन्नत कार्मिकों को तहसीलदार पद का वेतन जिले या विभाग में तहसीलदार पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद दिया जाएगा। उन्हें दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में तहसीलदार पद के लिए निर्धारित विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

विज्ञापन
Lucknow News: 141 Naib Tehsildars became Tehsildars, postings were also received, Revenue Council issued order
प्रमोशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्व परिषद की ओर से 141 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति दी गई है। परिषद ने नवपदोन्नत तहसीलदारों की तैनाती का आदेश भी जारी किया है।

विज्ञापन


राजस्व परिषद की सचिव मनीषा त्रिघटिया के अनुसार पदोन्नत कार्मिकों को तहसीलदार पद का वेतन जिले या विभाग में तहसीलदार पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद दिया जाएगा। उन्हें दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में तहसीलदार पद के लिए निर्धारित विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। परिवीक्षा अवधि संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित तहसीलदार को उनके पुन: नायब तहसीलदार बनाने पर नियमानुसार विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन


बलवीर सिंह को अमेठी से अंबेडकर नगर, केशव प्रताप सिंह को बाराबंकी से सुलतानपुर, राहुल सिंह द्वितीय को अंबेडकर नगर से अमेठी, विनय कुमार बरनवाल को अयोध्या से अंबेडकरनगर, शशांक नाथ उपाध्याय को लखनऊ, सुखबीर सिंह को सीतापुर से लखीमपुर खीरी, देवानंद तिवारी को अंबेडकर नगर से सुलतानपुर, प्रदीप कुमार सिंह को अंबेडकर नगर से अयोध्या, सुरभि राय को हरदोई से सीतापुर, शैलेंद्र चंद्र सिंह को आजमगढ़ से बलरामपुर, अनीश सिंह को गोंडा, सचिंद्र कुमार शुक्ला को उन्नाव से हरदोई, मयंक मिश्रा को आजमगढ़ से बलरामपुर, धर्मेंद्र कुमार सिंह को आजमगढ़ से अयोध्या और अमित यादव को पदोन्नति के बाद गोंडा से हरदोई स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैशाली अहलावत को हापुड़ से बाराबंकी, आकांक्षा दीक्षित को उन्नाव से रायबरेली, आकृति श्रीवास्तव को लखनऊ, महिमा मिश्रा को लखनऊ से बाराबंकी, मंजुला मिश्रा को उन्नाव से रायबरेली, पूनम कुमारी को लखनऊ, मनीष कुमार को बहराइच से गोंडा, अभिषेक यादव को बाराबंकी से अमेठी, प्रज्ञा द्विवेदी को बाराबंकी से रायबरेली और धर्मेंद्र कुमार को पदोन्नति के बाद गोंडा से बहराइच में तैनाती दी गई है।

18 प्रशासनिक अधिकारी भी पदोन्नत
राजस्व परिषद ने विभिन्न जिलों के कलेक्ट्रेट में कार्यरत 18 प्रशासनिक अधिकारियों को भी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत कर नए जिले में तैनाती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed