फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: 12 murders done by making Azad Hind Fauj, STF arrested the accused from Vibhutikhand

Lucknow: बिहार में 12 हत्याएं करने वाला आरोपी विभूतिखंड से गिरफ्तार, आजाद हिंद फौज नाम के संगठन का है सरगना

Tue, 17 Jan 2023 12:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Jan 2023 12:20 AM IST
सार

एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक, नीतेश मूलरूप से बिहार के तरियानी, छपरा, शिवहर जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ नौ हत्याओं समेत 17 मुकदमे बिहार के विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। पूछताछ में नीतेश ने कुबूला कि माओवादियों ने उसके साले, चाचा व चचेरे भाई के साथ गांव के कई लोगों की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Lucknow News: 12 murders done by making Azad Hind Fauj, STF arrested the accused from Vibhutikhand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में आजाद हिंद फौज बनाकर 12 लोगों की हत्या करने वाले को एसटीएफ ने विभूतिखंड इलाके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नीतेश सिंह उर्फ महाराज पर शिवहर, सीतामढ़ी, मोतिहारी व मुजफ्फरपुर जिले में कई हत्याओं का आरोप है। 2019 में छपरा के शिवहर निवासी राजेश राय की हत्या कर फरार था। इसी मामले में बिहार पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। यूपी में छिपे होने की सूचना पर बिहार पुलिस ने एसटीएफ से मदद मांगी थी।

विज्ञापन


एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक, नीतेश मूलरूप से बिहार के तरियानी, छपरा, शिवहर जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ  नौ हत्याओं समेत 17 मुकदमे बिहार के विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। पूछताछ में नीतेश ने कुबूला कि माओवादियों ने उसके साले, चाचा व चचेरे भाई के साथ गांव के कई लोगों की हत्या कर दी थी। विरोध में उसने आजाद हिंद फौज नाम से संगठन बना लिया था और वह इसका कमांडर था।
विज्ञापन


कई माओवादी नेताओं को मारा 
एसटीएफ  के डिप्टी एसपी विमल कुमार के मुताबिक, नीतेश ने कई माओवादी नेताओं कैलाश राम, रामचंद्र साहनी, शिवजी राम, सुनील गुप्ता समेत कई लोगों की हत्या की। यही नहीं, मोतीहारी के पकड़ी दयाल में हुए सामूहिक हत्याकांड में भी नीतेश आरोपी रहा। वह नौ बार जेल जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed