फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: 11 new doctors left the job under CMO, seven permanent and five contract doctors said goodbye

Lucknow News : सीएमओ के अधीन 11 नए डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी, सात स्थाई व पांच संविदा डॉक्टरों ने किया अलविदा

Sun, 18 Jun 2023 07:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 18 Jun 2023 07:52 PM IST
सार

लखनऊ में सीएओ के अधीन 56 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन हो रहा है। इसमें 11 पीएचसी एक-एक करके खाली हो गई है। यहां पर तैनात डॉक्टरों ने अलविदा विभाग को कहकर दूसरे संस्थानों का हाथ थाम लिया है।

विज्ञापन
Lucknow News: 11 new doctors left the job under CMO, seven permanent and five contract doctors said goodbye
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएमओ के अधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत एक-एक करके 11 डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ दी। ऐसे में पीएचसी बिना डॉक्टर चल रही है। पीएचसी पर तैनात दूसरे स्टॉफ मरीजों को दवा वितरण कर रहे हैं। डॉक्टरों के लगातार नौकरी छोड़ने से विभाग में खलबली है। इसके अलावा कई अन्य डॉक्टर भी नौकरी छोड़ने के पत्र भेजा है। स्वास्थ्य विभाग अब नए सिरे से डॉक्टरों की भर्ती की तैयारी किया है। डीएम से अनुमति मिलते ही डॉक्टरों को भर्ती किया जाएगा।

विज्ञापन


शहर में सीएओ के अधीन 56 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन हो रहा है। इसमें 11 पीएचसी एक-एक करके खाली हो गई है। यहां पर तैनात डॉक्टरों ने अलविदा विभाग को कहकर दूसरे संस्थानों का हाथ थाम लिया है। इसमें चौक रामनगर, जियामऊ, खदरा, बुद्वेश्वर समेत अन्य पीएचसी हैं। इसमें सात स्थाई डॉक्टर व पांच संविदा डॉक्टरों ने नौकरी छाेड़ दी है। इससे चिकित्सकीय कार्य बाधित हो रहा है। 
विज्ञापन


पीएचसी पर डॉक्टर न होने से स्टॉफ नर्स व फार्मासिस्ट उसका संचालन कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है स्थाई डॉक्टरों ने दूसरे बड़े संस्थानों में अपनी सेवाएं देने लिए नौकरी छोड़ी है जबकि संविदा पर कार्यरत डॉक्टरों ने कम वेतन व काम का लोड अधिक होने से अलविदा कहा है। ऐसे में मरीजों की परेशानी बढ़ी है। सीएमओ डॉ. मनोज के मुताबिक, जो भी पीएचसी खाली हैं वहां पर डॉक्टरों को भेजा जाएगा। इसके लिए वॉक इन इंटरव्यू कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed