फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Neha Singh Rathore arrives to record her statement again, in connection with objectionable comments o

लखनऊ: एक बार फिर बयान दर्ज कराने पहुंची नेहा सिंह राठौर, आतंकी हमले पर आपत्तिजनक कमेंट का मामला

Mon, 19 Jan 2026 08:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 19 Jan 2026 08:32 PM IST
सार

Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर से अपने बयान दर्ज कराने के लिए हजरतगंज थाने पहुंची हैं। इसके पहले भी वह एक बार आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
Lucknow: Neha Singh Rathore arrives to record her statement again, in connection with objectionable comments o
अपने पति के साथ थाने के बाहर नेहा सिंह राठौर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर सोमवार को एक बार फिर बयान दर्ज कराने हजरतगंज थाने पहुंचीं। नेहा के साथ उनके पति भी मौजूद थे। करीब एक घंटे थाने में रुकने के बाद नेह वापस लौट गईं। नेहा के खिलाफ 27 अप्रैल को हजरतगंज थाने में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट करने का आरोप है।

विज्ञापन


गुडंबा वुडलैंड पैराडाइज निवासी कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने नेहा के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने तहरीर में आरोप लगाया था कि नेहा सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने, धर्म जाति के आधार पर एक दूसरे समुदाय के विरुद्ध अपराध कारित करने के लिए उकसाने का काम किया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने इस आतंकी हमले में मारे गए निर्दोषों पर सवाल उठाए। आरोप है कि नेहा दो समुदाय के विरुद्ध आपसी सौहार्द बिगाड़ने और शांति व्यवस्था को भंग करने के लिए देशविरोधी बातें कर रही थीं। नेहा सिंह राठौर के भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में खूब वायरल हुए और पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हुई। नेहा सिंह राठौर के सभी देश विरोधी बयान पाकिस्तान की मीडिया में भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संकट की ऐसी स्थिति में नेहा सिंह राठौर के लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी के कारण देश के कवि समाज के साथ साथ पूरे भारत देश के मान और सम्मान का हनन हुआ। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने नेहा सिंह कोे बयान दर्ज कराने के लिए हजरतगंज पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया था। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि बयान दर्ज कराने के लिए नेहा सिंह को बुलाया गया था। हालांकि, उनका बयान दर्ज नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed