वैवाहिक समारोहों के लिए घर के पास ही मिल सकेगा सस्ता विकल्प, होगी रिसॉर्ट जैसी सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में नगर निगम शहर में 80 नए शादी घर या कल्याण मंडप बनाएगा। 24 के लिए जगह भी तलाश ली गई है। जियामऊ और पुराने लखनऊ के दौलतगंज में तो इसको लेकर काम भी शुरू कर दिया गया है।
ये शादी घर लॉन या रिसॉर्ट की तरह विकसित किए जाएंगे। फिलहाल शहर में नगर निगम के 10 कल्याण मंडप ही हैं। यानी नए कल्याण मंडप और शादी घर बनने से वैवाहिक आयोजनों के लिए कम किराए पर बेहतर विकल्प मिल सकेगा।
शहर में 110 वार्ड हैं। नगर निगम की कम से कम सभी वार्डों में एक शादी घर बनाने की योजना है। विकास नगर में जहां नगर निगम के दो कल्याण मंडप हैं वहीं इंदिरानगर और गोमतीनगर में अभी एक भी कल्याण मंडप व सामुदायिक केंद्र नहीं है।
इन इलाकों में कल्याण मंडप की मांग भी उठती रहती है। ऐसे ही ऐशबाग क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र है मगर राजाजीपुरम में कोई सामुदायिक केंद्र या कल्याण मंडप नही है।
पढें, यहां है नगर निगम के कल्याण मंडप
अभी यहां हैं नगर निगम के कल्याण मंडप
महानगर कल्याण मंडप
विकास नगर कल्याण मंडप सेक्टर-1
सामुदायिक केंद्र विकास नगर सेक्टर- 4
पटेल पार्क बहुउद्देशीय भवन बड़ा चांदगंज
सामुदायिक केंद्र मनकामेश्वर वार्ड
देखें, ये भी हैं नगर निगम के कल्याण मडप
केशव कल्याण मंडप राजेंद्र नगर
माधव कल्याण मंडप सुदर्शनपुरी
सामुदायिक केंद्र पुराना किला
बाबू बनारसी दास सामुदायिक केंद्र पुराना किला
मानसरोवर योजना कल्याण मंडप
अवैध कब्जे हटाकर बनाएंगे कल्याण मंडप
हर वार्ड में कम से कम एक कल्याण मंडप बनाने की योजना है। इससे उस वार्ड के लोगों को कम किराए पर समारोहों के आयोजन केलिए मिल सकेंगे। नगर निगम की काफी जमीन पर अवैध कब्जे हो जाते हैं, इससे वह भी रुकेंगे। जो जमीन कब्जे से मुक्त कराई जाएगी वहां वैवाहिक स्थल बनाए जाएंगे।- संयुक्ता भाटिया, महापौर