{"_id":"7a7c7d6f2193fbfb7b59c37d73248de5","slug":"lucknow-nagar-nigam-damage-due-to-monkey","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बंदर ने ढहाया लखनऊ नगर निगम का गुंबद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बंदर ने ढहाया लखनऊ नगर निगम का गुंबद
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 31 Aug 2013 03:16 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम मुख्यालय की इमारत में सबसे ऊंचाई पर लगे दो गुंबदों में से एक सोमवार की शाम गिर गया।
विज्ञापन
बंदरों के एक झुंड ने उसमें लगी सरिया को जोर से हिलाया तो करीब आधा मीटर ऊंचा गुंबद भरभरकार गिर गया। गुंबद केअचानक पहली मंजिल पर आकर गिरने से हड़कंप मच गया।
अच्छी बात यह है कि शाम का समय होने के कारण कर्मचारी वहां पर नहीं खड़े थे और कोई चोटिल नहीं हुआ। लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय की इमारत में भी जीपीओ की तरह घड़ी लगी है।
विज्ञापन
घड़ी के ऊपर दीवार के दोनों कोने पर एक-एक गुंबद बना है, जिनमें से सरिया भी निकली हुई है। सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बंदरों के एक झुंड गुंबद में निकली सरिया को हिलाने लगा। जिससे पूरा गुंबद ही ढह गया।
विज्ञापन