फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Municipal Corporation executive meeting tomorrow, several streets to be renamed; these issues could c

Lucknow : नगर निगम कार्यकारिणी बैठक कल, कई गलियों का बदलेगा नाम; इन मुद्दों पर हो सकता हंगामा

Thu, 23 Oct 2025 07:59 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 23 Oct 2025 07:59 PM IST
सार

पार्कों के रखरखाव जोन स्तर पर या वार्ड स्तर पर कराए जाने के मामले को लेकर कार्यकारिणी में विवाद हो सकता है। बीते माह हुई नगर निगम सदन की बैठक में इसको लेकर हंगामा हुआ था।

विज्ञापन
Lucknow: Municipal Corporation executive meeting tomorrow, several streets to be renamed; these issues could c
लखनऊ नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ में नगर निगम कार्यकारिणी की शुक्रवार को होने वाली बैठक में सफाई, सड़क, मार्ग प्रकाश और पार्कों के रखरखाव के मुद्दों को लेकर हंगामा हो सकता है। बैठक में कई इलाकों के नाम, पार्क और सड़कों के नामकरण के भी प्रस्ताव आएंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के लिए जमीन आवंटन के प्रस्ताव भी लाए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी में बैठक में पहली बार गणेशगंज-वशीरतगंज वार्ड के हाथी खाना में एक दुकान को नीलामी के जरिए किराए पर आवंटित करने का प्रस्ताव भी लाया जा रहा है। इस तरह का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी में पहली बार आ रहा है। करीब 50 साल पहले नगर निगम की ओर से दुकानों का किराए पर आवंटन किया गया था। किसी भी दुकान का अब तक नीलामी के जरिए आवंटन नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


पार्कों के रखरखाव जोन स्तर पर या वार्ड स्तर पर कराए जाने के मामले को लेकर कार्यकारिणी में विवाद हो सकता है। बीते माह हुई नगर निगम सदन की बैठक में इसको लेकर हंगामा हुआ था। निजी कंपनी को वार्डों की सफाई का काम देने और मार्ग प्रकाश व्यवस्था में सुधार और सड़कों के गड्ढे भरने के लिए और बजट दिए जाने को लेकर हंगामा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील में कक्ष निर्माण के लिए दी जाएगी जमीन
सरोजनी नगर तहसील में वादकारियों व अन्य लोगों के बैठने के लिए कक्ष निर्माण के लिए नगर निगम ऊसर की 360 वर्ग फिट भूमि तहसील को देगा। इसका प्रस्ताव भी बैठक में लाया जा रहा है। जमीन देने की मांग सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह की ओर से की गई है।

यह प्रस्ताव भी आएंगे
  • चौक की चूड़ी वाली गली का नाम श्री 1008 तीर्थंकर नेमिनाथ के नाम पर किए जाने
  • रिंग रोड से सहारा एस्टेट वाली रोड का नाम संगीत विदुषी स्वर्गीय कमला श्रीवास्तव के नाम पर किए जाने
  • प्रियदर्शिनी कॉलोनी सेक्टर-बी स्थित ग्रीन बेल्ट का नामकरण अहिल्लयाबाई होल्कर उपवन करने
  • अलीगंज में मुन्नू साह आटा चक्की मस्जिद के पास पुरनिया रोड पर बनारसी टोला मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री संतकुमार राय मार्ग किए जाने



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed