फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Municipal Corporation Election: First list of 15 Congress candidates released

नगर निगम चुनाव: कांग्रेस के 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, पार्टी ने मौजूदा पांच में से चार पर जताया भरोसा

Tue, 11 Apr 2023 10:38 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Apr 2023 10:38 PM IST
सार

मालवीय नगर वार्ड की पार्षद ममता चौधरी, गोमतीनगर वार्ड के कौशल शंकर पांडेय, इस्माइलगंज प्रथम वार्ड में लगातार दो बार से कांग्रेस जीत रही है। पहली बार मुकेश सिंह चौहान जीते थे। उसके बाद सीट महिला हुई तो पिछली बार मुकेश की पत्नी अमिता सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतीं थीं। अब सीट अनारक्षित हो गई है, ऐसे में अब मुकेश को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
Lucknow Municipal Corporation Election: First list of 15 Congress candidates released
यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पार्षद प्रत्याशियोंं की सूची जारी कर दी है। इसमें 15 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। पार्टी के मौजूदा पांच में से चार पार्षदों को टिकट दिया गया है। एक मौजूदा पार्षद का नाम पहली सूची से गायब है। जिनका नाम नहीं उनकी दो दिन से भाजपा में जाने की चर्चा चल रही है। अगली सूची बुधवार को आने की संभावना है।

विज्ञापन


जिन चार मौजूदा पार्षदों को टिकट दिया गया है, उनमें मालवीय नगर वार्ड की पार्षद ममता चौधरी भी हैं। ममता लगातार तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और चौथी बार चुनाव लड़ेगी। गोमतीनगर वार्ड के कौशल शंकर पांडेय को फिर टिकट मिला है। वह लगातार दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इस्माइलगंज प्रथम वार्ड में लगातार दो बार से कांग्रेस जीत रही है। पहली बार मुकेश सिंह चौहान जीते थे। उसके बाद सीट महिला हुई तो पिछली बार मुकेश की पत्नी अमिता सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतीं थीं। अब सीट अनारक्षित हो गई है, ऐसे में अब मुकेश को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


रामजीलाल सरदार पटेल वार्ड से लगातार पांच बार से गिरीश मिश्र के परिवार का कब्जा है। चार बार गिरीश पार्षद रहे और 2006 के चुनाव मेंं जब सीट महिला हुई थी तब गिरीश की पत्नी संध्या मिश्रा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतीं थीं। अब सीट फिर महिला हो गई और टिकट भी गिरीश के घर में ही गया है। 2012 मेंं लाला लाजपत राय वार्ड से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद बने शैलेंद्र तिवारी को फिर पार्टी ने टिकट दिया है। पिछली बार वह चुनाव हार गए थे। इनके अलावा जिन 10 लोगों को पार्टी ने टिकट दिया है, उनमें पार्टी संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ता हैं और कुछ नए चेहरे भी हैं। इनमें गुरु नानक नगर वार्ड से पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, सरोजनीनगर प्रथम वार्ड से सीमा पाल, महाराजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड से सुषमा भार्गव, राजाजीपुरम से गीता श्रीवास्तव, महाराजा बिजली पासी प्रथम से नाजिया बेगम, जानकीपुरम तृतीय वार्ड से मोहम्मद शमीम, बाबू जगजीवन राम वार्ड से किरन शर्मा, हजरतगंज वार्ड से सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, चिनहट वार्ड से अशफाक लाला व राजीव गांधी द्वितीय वार्ड से सलोनी केसरवानी को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ जीतकर आए थे पांच ही बचे
नगर निगम के पिछले चुनाव में 110 सीटों में महज आठ पर कांग्रेस के पार्षद जीते थे अब उतने भी नहीं हैं। ओम नगर के पार्षद राजेंद्र सिंह गप्पू और राजाबाजार वार्ड की पार्षद शहनाज की मृत्यु हो गई तो गोलागंज-पीरजलील वार्ड के पार्षद मोहम्मद हलीम सपा में चले गए। एक दिग्गज कांग्रेसी नागेंद्र सिंह चौहान ने तो पिछले चुनाव से पहले ही पंजा छोड़ कमल पकड़ लिया था। वह पिछले पांच चुनावों से हजरतगंज और राजारामोहन राय सीट पर अपनी बहन मंजू सिंह के साथ जीत दर्ज करते आ रहे हैं। ऐसे में नागेंद्र गए तो कांग्रेस को दो सीट का झटका भी दे गए थे। सूत्रों के मुताबिक इस बार के चुनाव में महात्मा गांधी वार्ड से एक और कांग्रेसी पार्षद अमित चौधरी पंजा छोड़ कमल पकड़ने को बेताब हैं। जानकार कहते हैं कि यही वजह है कि उनका नाम भी पहली सूची में नहीं आया है।


सीट महिला और टिकट पुरुष को
कांग्रेस की ओर से जो पहली सूची जारी की गई है, उसमें बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। रामजीलाल सरदार पटेल वार्ड का आरक्षण इस बार महिला हो गया है, लेकिन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह की ओर से जो 15 वार्डों की सूची जारी की गई है उसमें सरदार पटेल वार्ड के मौजूदा पार्षद गिरीश मिश्रा को ही टिकट दिया गया है। जबकि इस बार महिला सीट होने से उनकी पत्नी संध्या चुनाव लड़ेंगी। इस बारे में गिरीश ने बताया कि पता नहीं कैसे देखते हैं। जारी करने से पहले एक बार जिम्मेदारों को देख लेना चाहिए। अब बुधवार को इसे सही कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed