फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Muharram's main procession tomorrow, city's traffic system will be changed; There will be diversion o

लखनऊ: मुहर्रम का मुख्य जुलूस आज, बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था; इन 18 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Sun, 06 Jul 2025 07:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 06 Jul 2025 07:37 AM IST
सार

Muharram 2025: मुहर्रम का मुख्य जुलूस रविवार को पुराने लखनऊ के विभिन्न मार्गों से निकलेगा। इसको देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। 

विज्ञापन
Lucknow: Muharram's main procession tomorrow, city's traffic system will be changed; There will be diversion o
कल लखनऊ में निकलेगा मुहर्रम का जुलूस। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रविवार को 10वीं मोहर्रम पर सुबह 10 बजे से पुराने लखनऊ में जुलूस निकाला जाएगा। नाजिमसाहब इमामबाडा थाना चौक से शुरू होकर मेफेयर तिराहा अकबरी गेट, बिल्लौचपुरा, बुलाकी अड्डा, बाजारखाला होते हुए 2.30 बजे तालकटोरा के कर्बला में पूरा होगा। लिहाजा ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 18 मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन पुराने लखनऊ के 11 मार्गों पर सुबह 7 बजे से ही लागू रहेगा। ऐसे में

विज्ञापन


1- टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी वाहन नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नही जाएगा। सभी वाहन गिरधारी सिंह इंटर कालेज, सआदतगंज होकर जाएंगे।
2. कमला नेहरू क्रांसिग चौराहा से नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह वाहन मेडिकल कालेज, चौक होकर जाएंगे।
3. रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर की बजाय मेडिकल कालेज या नाका की ओर होकर वाहन जाएंगे।
4. नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर कोई भी वाहन नही जा सकेगा। यह वाहन रकाबगंज पुल होकर जाएगा।
5. हैदरगंज तिराहा से नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर जाने वाले वाहन ऐशबाग होकर जाएंगे।
6. बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज या मिल एरिया तिराहे की ओर नही जा सकेगा। यह वाहन टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
7. मिल एरिया तिराहे से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा। यह यातायात राजाजीपुरम होकर जाएगा।
8. एवरेडी तिराहे से मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह वाहन भूसामंडी, मवैया, आलमबाग होकर जाएंगे।
9. रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे से कोई भी वाहन एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला ताल कटोरा की ओर नहीं जा सकेगा। यह वाहन भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
विज्ञापन

10. आलमबाग की ओर से आने वाले वाहन लंगडा फाटक ओवरव्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, एवररेडी तिराहे की ओर नही जा सकेंगे। यह वाहन सूर्यनगर, राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11. विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह वाहन यातायात लगडा फाटक रेलवे ओवरब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम् या आलमबाग होकर जाएंगे।

12. ए-ब्लाक राजाजीपुरम् (यूनियन बैक) तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा। यह वाहन राजाजीपुरम, आलमनगर रोड होकर जाएंगे।
13. भूसामंडी तिराहे से एवररेडी तिराहे की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। यह वाहन ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जाएंगे।
14. मवैया तिराहे से मवैया ओवरब्रिज की ओर जाने वाले वाहन एवररेडी तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। आलमबाग सूर्यनगर होकर वाहन जाएंगे।
15. हैदरगंज तिराहे से फ्लाईओवर नींबू पार्क की ओर जाने वो वाहन ऐशबाग होकर जाएंगे।
16. हैदरगंज तिराहे से फलाईओवर मिल एरिया तिराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेंगे। यह वाहन ऐशबाग होकर जाएंगे।
17- मिल एरिया तिराहे से हैदरगंज फ्लाईओवर से हैदरगंज तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह वाहन मीना बेकरी चौराहे से होकर जाएंगे।
18. फूलमंडी से हैदरगंज तिराहे के फ्लाईओवर से वाहन नहीं जा सकेंगे। यह वाहन कमला नेहरू चौराहे से मेडिकल चौराहा होते हुए जाएंगे। से होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा ।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed