{"_id":"6513782039e96a6db6084945","slug":"lucknow-mst-of-city-buses-will-be-cheaper-rs-10-lakh-will-be-given-in-case-of-accident-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सस्ती होगी सिटी बसों की एमएसटी, हटाई जाएंगी 21 खटारा बसें, दुर्घटना पर मिलेगा दस लाख का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सस्ती होगी सिटी बसों की एमएसटी, हटाई जाएंगी 21 खटारा बसें, दुर्घटना पर मिलेगा दस लाख का मुआवजा
Wed, 27 Sep 2023 06:02 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 27 Sep 2023 06:02 AM IST
सार
सिटी बस के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन निगम मासिक पास में 36 राउंड का पैसा दूरी के हिसाब लेता है, जबकि सिटी बस 50 राउंड का पैसा लेती है।
विज्ञापन
लखनऊ सिटी बस सेवा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिटी बसों में मासिक पास पर करने वाले यात्रियों का सफर अब सस्ता हो गया है। मंगलवार को सिटी ट्रांसपोर्ट की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास कर दिया गया। इसके बाद अब सिटी बस की एमएसटी बनवाने वालों से 50 राउंड के बजाय 36 राउंड का किराया लिया जाएगा। यह व्यवस्था परिवहन निगम के मासिक पास के आधार पर की गई है। इसके साथ ही खटारा हो चुकी 21 सिटी बसों को हटाया जाएगा। बोर्ड ने दुर्घटना होने पर आश्रित को दी जानने वाली राशि को भी पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया है।
विज्ञापन
सिटी बस के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन निगम मासिक पास में 36 राउंड का पैसा दूरी के हिसाब लेता है, जबकि सिटी बस 50 राउंड का पैसा लेती है। ऐसे में सिटी बस की एसएसटी महंगी है। इसे बोर्ड ने सस्ता कर दिया है। बोर्ड ने कंडम बसों को रूट से हटाने का प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन
इन्हें नीलाम कर दिया जाएगा। संविदा चालकों एवं परिचालकों को वर्दी के लिए 1800 रुपये उनके खाते में दिए जाएंगे। संविदा चालकों एवं परिचालकों की प्रभावी उत्कृष्ठ एवं उत्तम योजना का लाभ प्रदान किए जाने के नियमों को शिथिल किया गया है।
विज्ञापन
दस लाख तक दिया जाएगा मुआवजा
सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी ने बताया कि मोटर दुर्घटना में मृत मामले लोक अदालत में जाते हैं। जहां पर समझौता होता है। अभी सिटी ट्रांसपोर्ट को पांच लाख रुपये तक की सहायता ही आश्रिता को दिए जाने का अधिकार था, जिसे अब बोर्ड ने बढ़ाकर 10 लाख कर दिया है। ऐसे में अब मामलों के निपटारे के लिए 10 लाख तक की सहायता देने का समझौता किया जा सकेगा।