{"_id":"de4ac61273c77bc5a7371c0170b3903b","slug":"lucknow-montessorie-school-wins-the-football-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मांटेसरी स्कूली फुटबॉल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मांटेसरी स्कूली फुटबॉल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 15 Sep 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ मांटेसरी इंटर कॉलेज (एलएमएस) ने पेनाल्टी शूटआउट तक खिंचे मुकाबले में ला-मार्टीनियर कॉलेज को 2-0 से मात देते हुए अविनाश चन्द्र चतुर्वेदी मेमोरियल स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन
ला-मार्टीनियर ग्राउंड में खेले गए फाइनल में दोनों ने टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर कई मूव बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफलता हासिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों टीमों की अग्रिम पंक्ति ने गोल करने के कई मौके भी खोए। निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 से बराबर रहा।
इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें एलएमएस ने 2-0 से बाजी मारते हुए खिताब जीता।