फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: MLA arrives at police station with supporters, inspector and constable present at line; learn the ful

Lucknow : समर्थकों के साथ थाने पहुंचे विधायक, दरोगा व सिपाही लाइन हाजिर; जानें पूरा मामला

Thu, 20 Nov 2025 10:39 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 20 Nov 2025 10:39 PM IST
सार

बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला महिगवां थाने में दारोगा और सिपाही की कार्यशैली से नाराज होकर समर्थकों संग पहुंचे। मोबाइल देने के बदले रिश्वत की मांग और बाइक सीज करने की शिकायत पर थाने में हंगामा हुआ। करीब दो घंटे बाद डीसीपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
Lucknow: MLA arrives at police station with supporters, inspector and constable present at line; learn the ful
नाराज विधायक पहुंचे महिंगवा थाने - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

महिगवां थाने में तैनात दरोगा धीरेंद्र राय और कंप्यूटर ऑपरेटर सिपाही पप्पू कुशवाहा की कार्यशैली से नाराज बीकेटी से विधायक योगेश शुक्ला ने बृहस्पतिवार शाम महिंगवा थाने पहुंच गए। थाने में उनके समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब डेढ़ घंटे के बाद डीसीपी ने दारोगा धीरेंद्र राय और सिपाही पप्पू कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन


बीकेटी के पहाड़पुर निवासी गणेश बृहस्पतिवार अपना खोया मोबाइल लेने के लिए महिंगवा थाने पर गए थे। गणेश ने थाने में मौजूद डे अफसर गौरी शंकर से विधायक की बात करवाने के लिए तीन बार प्रयास किया, लेकिन दरोगा ने बात करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं थाने पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर सिपाही पप्पू कुशवाहा मोबाइल देने के एवज में दो हजार की मांग कर रहा था। इसके अलावा आरोप है कि 13 नवंबर को कुंहरावा चौराहे पर पुलिस ने चेकिंग अभियान में प्रधान हनुमंतपुर शंकर लाल के भतीजे मुकेश की बाइक पेपर होने के बावजूद भी सीज कर दी गई। प्रधान का आरोप है सीज की गई बाइक से संबंधित कागज भी पुलिस ने कोर्ट नहीं भेजे। विधायक योगेश शुक्ला महिंगवां पुलिस की इस कार्यशैली से काफी नाराज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोले-कार्यकर्ताओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा

बृहस्पतिवार शाम छह बजे कई कार्यकर्ताओं विरोध में थाने पहुंच गए। कुछ ही देर में विधायक भी कार्यकर्ताओं के समर्थन में थाने आ गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा जब तक कार्रवाई नहीं होगी वह थाने पर ही रहेंगे



। आखिरकार सवा आठ बजे जब अधिकारियों ने दरोगा धीरेंद्र राय और सिपाही पप्पू कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया। विधायक योगेश शुक्ला ने कहा विधानसभा क्षेत्र बख्शी का तालाब में पुलिस कार्यशैली से भाजपा कार्यकर्ता नाराज है। अगर कार्यकर्ताओं पर अत्याचार होगा तो हम तो उनके साथ खड़े होंगे। इस पूरे मामले में इंस्पेक्टर महिगवां राम कुमार ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed