{"_id":"62a9e687867eac6aac3d93a4","slug":"lucknow-minister-of-state-for-basic-education-said-there-will-be-no-inter-district-transfer-of-council-teachers-transfers-will-be-done-within-the-district-itself","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा, परिषदीय शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले नहीं होंगे, जिले के अंदर ही होंगे तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा, परिषदीय शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले नहीं होंगे, जिले के अंदर ही होंगे तबादले
Wed, 15 Jun 2022 07:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Jun 2022 07:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद तबादला नीति के अनुसार स्थानांतरण के लिए आवेदन लिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के इस साल अंतर्जनपदीय (एक जिले से दूसरे जिले में) तबादले नहीं किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने केवल जिले के अंदर ही एक स्कूल से दूसरे स्कूल में तबादले करने की नीति तैयार की है।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के इस साल अंतर्जनपदीय (एक जिले से दूसरे जिले में) तबादले नहीं किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने केवल जिले के अंदर ही एक स्कूल से दूसरे स्कूल में तबादले करने की नीति तैयार की है।
विज्ञापन
परिषदीय शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले 2019 में किए गए थे। जिले के अंदर एक स्कूल से दूसरे स्कूल में तबादला हुए काफी लंबा समय बीत गया है। विभाग ने जिले के अंदर शिक्षकों के तबादले करने की नीति बनाकर सरकार को प्रस्तुत की है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद तबादला नीति के अनुसार स्थानांतरण के लिए आवेदन लिए जाएंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से भी जिले के अंदर एक स्कूल से दूसरे स्कूल और ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में तबादले करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
इनका कहना है
अंतर्जनपदीय तबादले नहीं किए जाएंगे, जिले के अंदर ही शिक्षकों के तबादले करने की नीति बनाकर मंजूरी के लिए भेजी गई है।
संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)