फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow metro trains will be made silent trains

लखनऊः मेट्रो ट्रेन में यूरोप की तरह मिलेगा शांतिपूर्ण माहौल, किए जाएंगे ये काम

Tue, 26 Nov 2019 02:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Nov 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
lucknow metro trains will be made silent trains
प्रतीकात्मक तस्वीर
बढ़ते प्रदूषण और तनाव भरी जिंदगी के बीच लोगों को कुछ पल सुकून के देने की कवायद लखनऊ मेट्रो कर रही है। जल्दी ही लखनऊ मेट्रो की ट्रेनों को ‘साइलेंट ट्रेन’ बनाया जाएगा। इसके लिए जहां मेट्रो प्रबंधन अपनी तरह से कुछ पहल करेगा, वहीं कुछ पहल अपने यात्रियों से भी कराए जाने की अपील यात्रा के समय की जाएगी।
विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव खुद इस पूरी पहल के पीछे हैं। उनका कहना है कि मेट्रो की ट्रेनों में यात्रा को सुखद बनाने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। ‘साइलेंट ट्रेन’ भारत के लिए भले ही नया प्रयोग हो, लेकिन यूरोप के देशों में कई जगह ऐसा किया जा चुका है।
विज्ञापन


ट्रेनों के संचालन के शुरुआत से ही हमने म्यूजिक नहीं बजाने जैसे प्रतिबंध लगाए हुए हैं। अब यात्रियों की सहमति से कुछ और कदम उठाकर ऐसा बनाया जाएगा जिससे शोर नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर बात नहीं करने की अपील

lucknow metro trains will be made silent trains
प्रतीकात्मक तस्वीर
‘साइलेंट ट्रेन’ बनाने के लिए जहां यात्रियों से फोन पर बात नहीं करने के लिए अपील की जाएगी। वहीं ट्रेन के अंदर होने वाले अनाउंसमेंट को पहले धीमी आवाज में न्यूनतम और फिर पूरी तरह बंद किया जाएगा। केवल जरूरी अनाउंसमेंट ही ट्रेन में किए जाएंगे।

अगले स्टेशन की सूचना भी ट्रेन के कोच के अंदर लगीं एलईडी स्क्रीन पर ही दिखाई देगी। म्यूजिक बजाने से लेकर तेज आवाज में बात नहीं करने को भी दूसरे यात्रियों को परेशान करने वाला माना जाएगा।
लोग खुद आगे आएं

मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि ‘साइलेंट ट्रेन’ बनाने के लिए यात्रियों के साथ जबरदस्ती नहीं की जाएगी। लोगों को खुद ही मेट्रो को ‘साइलेंट ट्रेन’ बनाने के लिए स्वेच्छा से अपनाने के लिए अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed