{"_id":"60bf4e10a205436ab549c0df","slug":"lucknow-metro-service-will-start-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : 39 दिन बाद आज से फिर चलेगी मेट्रो, सुबह सात से शाम सात बजे तक मिलेगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : 39 दिन बाद आज से फिर चलेगी मेट्रो, सुबह सात से शाम सात बजे तक मिलेगी सेवा
Wed, 09 Jun 2021 12:12 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:12 AM IST
सार
लखनऊ मेट्रो की सेवा बुधवार सुबह से फिर शुरू की जाएगी। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ में बुधवार से कर्फ्यू हटने पर 39 दिन बाद मेट्रो भी फिर से शुरू हो जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के चलते अभी सुबह सात से शाम सात बजे तक ही सुविधा मिलेगी। कोविड नियमों के तहत ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन
सुबह सात बजे पहली और शाम सात बजे आखिरी ट्रेन एयरपोर्ट और मुंशीपुलिया दोनों ही अंतिम स्टेशनों से चलेगी। लखनऊ में कोरोना के केस बढ़ने के बाद एक मई से मेट्रो बंद थी। कर्फ्यू हटने का आदेश मिलते ही मेट्रो ने ट्रेनों और स्टेशनों का सैनिटाइजेशन सोमवार को शुरू करा दिया।
विज्ञापन
वीकेंड में बंद रहेगा संचालन
मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार जिला प्रशासन के आदेश के अनुपालन में ट्रेनों का संचालन शनिवार, रविवार को बंद रहेगा। जिला प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन अभी खत्म नहीं किया है। ऐसे में मेट्रो की सेवाएं भी सप्ताह में पांच दिन ही सोमवार से शुक्रवार के बीच मिलेंगी।
विज्ञापन