फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow metro route stations

हर पांच मिनट पर मिलेगी लखनऊ मेट्रो, देखें ROUTE

Fri, 04 Aug 2017 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Aug 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
lucknow metro route stations
डेमो - फोटो : amar ujala

प्राथमिकता सेक्शन पर इसी माह लखनऊ मेट्रो के चलने की संभावनाएं बढ़ने के साथ ही एलएमआरसी नॉर्थ-साउथ कारीडोर (एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया) प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने को खासा उत्साहित है और अब 2019 के अंत तक एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक ट्रेन चलाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद  शहरियों को हर पांच मिनट में मेट्रो की सुविधा मिलने लगेगी। एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया के 22.8 किमी. ट्रैक पर 22 स्टेशन होंगे, जिस पर 20 मेट्रो का संचालन होगा। 
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो की योजना यह है कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशी पुलिया तक एलीवेटेड रूट पर काम पूरा होने के साथ ही भूमिगत सेक्शन और एयरपोर्ट सेक्शन का काम भी खत्म किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए भूमिगत सेक्शन के 3.5 किमी. में करीब 800 मीटर की सुरंग का एक भाग (सचिवालय से हजरतगंज) पूरा कर लिया गया। कुल 2.6 किमी. लंबी दो सुरंग यहां बनाई जानी है। अगस्त के अंत तक लखनऊ मेट्रो अब सचिवालय से हुसैनगंज के बीच सुरंग बनाने का काम शुरू कर देगा।

साथ ही चारबाग से हुसैनगंज के लिए रैंप बनाने का काम पहले ही शुरू किया जा चुका है। सुरंग की तीसरे चरण (हुसैनगंज से चारबाग) की खोदाई कर 2019 की शुरुआत में ही भूमिगत सेक्शन का काम पूरा हो जाएगा।

देखें, इन स्टेशनों के बीच दौड़ेगी मेट्रो

lucknow metro route stations
डेमो - फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट के भूमिगत स्टेशन और सुरंग बनाने के काम का टेंडर पूरा होने के बाद अब काम शुरू होने है। टेंडर की शर्त के मुताबिक 30 महीने में कंपनी को काम पूरा करना है। ऐसे में 2019 के अंत तक काम पूरा होने की उम्मीद है।

वहीं, लखनऊ मेट्रो की निर्माण के चुनी गई कंपनी के साथ वार्ता के बाद मार्च 2019 तक इस काम को भी पूरा करने की योजना है। मार्च में काम पूरा होने के बाद सीएमआरएस की जांच महत्वपूर्ण होगी। नौ महीने के अंतराल में इस जांच को पूरा करने के बाद 2019 के अंत तक ट्रेन एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया के बीच दौड़ने लगेगी।

22.8 किमी., 22 स्टेशन, 20 ट्रेन
नॉर्थ-साउथ कारीडोर पूरा होने के बाद मेट्रो ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। यानी 2020 में यात्री एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया और चारबाग आना-जाना शुरू कर देंगे। इस 22.8 किमी. के कारीडोर में 22 स्टेशन हैं। इनमें से तीन स्टेशन हुसैनगंज, सचिवालय और हजरतगंज भूमिगत हैं। बाकी स्टेशन एलीवेटेड रहेंगे। इन स्टेशनों को 20 ट्रेन अप एंड डाउन रूट को कवर करेंगी।

इन स्टेशनों के बीच दौड़ेगी मेट्रो
एयरपोर्ट, आमौसी, ट्रांसपोर्ट नगर, कृष्णानगर, सिंगार नगर, आलम बाग, आलम बाग बस अड्डा, मवैया, दुर्गापुरी, चारबाग, हुसैनगंज, सचिवालय, हजरतगंज, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, विश्वविद्यालय, आईटी कॉलेज, महानगर, बादशाह नगर, लेखराज मार्केट, रामसागर मिश्रानगर, इंदिरानगर, मुंशी पुलिया।

‘प्राथमिकता सेक्शन के बाद भूमिगत और मुंशी पुलिया तक एलीवेटेड सेक्शन तक मार्च 2019 तक काम पूरा कर लिया जाएगा। अमौसी पर काम लगातार चल रहा है। एयरपोर्ट स्टेशन का काम भी मार्च 2019 तक पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी इसके लिए समय से पहले प्रोजेक्ट को डिलीवर कर देगी। हमें उम्मीद है कि 2019 के अंत तक एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक मेट्रो दौड़ने लगेगी।’  अमित कुमार श्रीवास्तव, पीआरओ, लखनऊ मेट्रो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed